29.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान के एयरबेस हमले में 9 आतंकी ढेर, विमानों को भी नुकसान     ...

पाकिस्तान के एयरबेस हमले में 9 आतंकी ढेर, विमानों को भी नुकसान       

यह घटना पंजाब प्रांत के मियांवली ट्रेनिंग एयरबेस की है। आतंकियों ने शनिवार तड़के एयरबेस में घुसे थे जो आधुनिक हथियारों से लैस थे।

Google News Follow

शनिवार को पाकिस्तान के वायुसेना के एक प्रशिक्षण केंद्र पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इससे वहां खड़े तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, पाकिस्तान वायुसेना के मीडिया विंग ने कहा है कि इस हमले में शामिल सभी नौ आतंकियों मार दिया गया है। यह घटना पंजाब प्रांत के मियांवली ट्रेनिंग एयरबेस की है। आतंकियों ने शनिवार तड़के एयरबेस में घुसे थे जो आधुनिक हथियारों से लैस थे।

पाकिस्तान के एयरबेस पर हमला ऐसे समय में हुआ है। जब बलूचिस्तान में पाकिस्तान के 17 सैनिक शहीद हो गए थे। इसके अलावा भी कई स्थानों पर हमला हुए हैं। शनिवार को हुए हमले के बाद पाकिस्तान द्वारा बताया गया था कि तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। दोपहर को जारी अपडेट में कहा गया कि नौ आतंकियों को मारा गया और मियांवाली एयरबेस में तलाशी  और निकासी अभियान समाप्त हो गया है।

बयान में आगे कहा गया है कि आतंकी हमले के बाद आसपास के खतरे को खत्म करने के लिए  शुरू किया गया। पाकिस्तान की वायुसेना ने कहा कि किसी भी ऐसे एसेट को नुकसान नहीं हुआ है जो सर्विस में लगे है। हालांकि शुरुआत में जिन तीन विमानों को नुकसान पहुंचा है वे चरणबद्ध तरीके से बाहर किये गए थे।  इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक ए जिहाद पाकिस्तान  ने ली है। बताया जा रहा है कि यह आतंकी समूह पाकिस्तान में नया जो धीरे धीरे उभर रहा है। तहरीक ए जिहाद तालिबान पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें 
 

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने वकील से कहा, ”…तो मैं तुम्हें अपनी आधी सैलरी दूंगा”!

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने वकील से कहा, ”…तो मैं तुम्हें अपनी आधी सैलरी दूंगा”!

मराठा आरक्षण को लेकर ‘टू’ जीआर मनोज ​जरांगे को सौंपा गया, संदीपन भुमरे ने कहा..​!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें