29 C
Mumbai
Sunday, November 1, 2026
होमदेश दुनियायूक्रेन पर Attack: रूस की बड़ी कार्रवाई, बंद किया अपना हवाई क्षेत्र

यूक्रेन पर Attack: रूस की बड़ी कार्रवाई, बंद किया अपना हवाई क्षेत्र

पूतिन ने कहा अमेरिका समेत पश्चिमी देशों द्वारा लगाये जा रहे किसी भी प्रतिबंध से उसको कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है| वह यूक्रेन में अपने हमले करना जारी रखेगा|  

Google News Follow

​यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का आज चौथा दिन है| विश्व के पश्चिमी देश यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर रूस पर कई तरह की पाबंदियां लगा रहे हैं| इनके जवाब में रूस ने भी रविवार को अपने हवाई क्षेत्र को लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया और स्लोवेनिया के विमानों के लिए बंद कर दिया है|

रूस का यह कदम यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों के साथ मॉस्को के संबंधों में आई और गिरावट को दर्शाता है| पूतिन ने कहा अमेरिका समेत पश्चिमी देशों द्वारा लगाये जा रहे किसी भी प्रतिबंध से उसको कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है| वह यूक्रेन में अपने हमले करना जारी रखेगा|

गौरतलब है कि रूस की राज्य उड्डयन एजेंसी, रोसावियात्सिया ने रविवार तड़के घोषणा की कि रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने वाले चार देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में यह कदम उठाया गया है| एजेंसी ने शनिवार को रोमानिया, बुल्गारिया, पोलैंड और चेक गणराज्य के विमानों के लिए रूसी हवाई क्षेत्र को बंद करने की भी सूचना दी थी|

यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर ब्रिटेन सरकार ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की सभी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया था| इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के सदस्य देशों के नेताओं से कहा था कि यूक्रेन पर रूस द्वारा हमला करने के लिए, उनका देश शीघ्र ही रूस के रा​​ष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर प्रत्यक्ष प्रतिबंध लगाएगा|

​​यह भी पढ़ें-

यूक्रेन से लौटे 250 भारतीय, सिंधिया और विदेश राज्य मंत्री ने किया स्वागत

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें