30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियामोदी सरकार का ट्रांसजेंडर को तोहफा, आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलेगी..

मोदी सरकार का ट्रांसजेंडर को तोहफा, आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलेगी..

Google News Follow
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने बीमा योजना में ट्रांसजेंडर को बड़ा तोहफा दिया है। गरीब और कमजोर तबके के लिए बनाई गई आयुष्मान भारत योजना में ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया गया है। इस योजना के तहत ट्रांसजेंडर को मेडिकल सुविधा के साथ सेक्स चेंज करने जैसे ऑपरेशन के लिए भी इस बीमा का उपयोग किया जा सकता है।
 इस योजना के तहत गरीब परिवारों को हर साल सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक का बीमा दिए जाने का प्रावधान है। अब सरकार की नई योजना SMILE के तहत इस बीमा का फायदा ट्रांसजेंडरों को भी मिलेगा। सामाजिक न्याय मंत्रालय 12 अक्टूबर को सपोर्ट फॉर मार्जिनलाइज्ड इंडिविजुअल्स फॉर लाइवलीहुड एंड एंटरप्राइज यानी स्माइल योजना की शुरुआत करने वाला है। इसके तहत ट्रांसजेंडरों की सर्जरी और चिकित्सकीय सहायता के लिए भी बीमा दिया जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने ट्रांसजेंडरों के कल्याण और उत्थान के लिए पंचवर्षीय योजना में 500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। बता दें कि इस योजना के तहत गरीब और कमजोर तबकों के 10 करोड़ परिवारों को बीमा की सुविधा दी जाती है। मालूम हो कि आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य नाम से भी जाना जाता है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें