31 C
Mumbai
Monday, April 20, 2026
होमक्राईमनामारांची गैंगरेप मामले में भाजपा का एसएसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

रांची गैंगरेप मामले में भाजपा का एसएसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में बहू-बेटियों की अस्मत खुलेआम लूटी जा रही है और राज्य की सरकार असंवेदनशील बनी हुई है।

Google News Follow

Related

झारखंड की राजधानी रांची में डेंटल सर्जरी (एमडीएस) की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में झारखंड में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रांची एसएसपी कार्यालय का घेराव किया।

बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि इस मामले में स्पीडी ट्रायल और कठोर सजा सुनिश्चित नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य में बहू-बेटियों की अस्मत खुलेआम लूटी जा रही है और राज्य की सरकार असंवेदनशील बनी हुई है।

इसके पहले रविवार की शाम को भी भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर रांची में मशाल जुलूस निकाला था। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए एसएसपी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

सिटी एसपी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को कार्यालय के बाहर ही रोक दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी सलाखों के अंदर है।

गैंगरेप की यह वारदात बीते 9 अप्रैल को लालपुर थाना क्षेत्र स्थित गोकुल वाटिका अपार्टमेंट में हुई थी। पीड़िता को उसकी एक सहेली ने बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया था। आरोप है कि सोची-समझी साजिश के तहत पहले बर्थडे केक और फिर पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को बेहोश किया गया।

इसके बाद मुख्य आरोपी मो दानिश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अगली सुबह हालत बिगड़ने और अत्यधिक रक्तस्राव होने पर छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

इस मामले में रांची पुलिस की एसआईटी ने तकनीकी सेल की मदद से मुख्य आरोपी मो. दानिश और उसके सहयोगी फहद मल्लिक को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से गिरफ्तार किया था। वहीं, साजिश में शामिल पीड़िता की सहेली को पहले ही रांची से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरोह का चौथा फरार सदस्य शादाब, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, उसने शनिवार को अदालत में सरेंडर कर दिया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जेल भेजे गए शादाब को जल्द ही रिमांड पर लिया जाएगा। उससे पूछताछ के जरिए वारदात की पूरी कड़ियां जोड़ी जाएंगी। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

 
यह भी पढ़ें-

 

यूरोप: घर से काम करें! सिर्फ छह हफ्तों का जेट ईंधन बचा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,166फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें