30.3 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमदेश दुनियाPM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर BJP कार्यकर्ता वैक्सीन लगवाने में करेंगे...

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर BJP कार्यकर्ता वैक्सीन लगवाने में करेंगे मदद

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया ऐलान ,पीएम के जन्मदिन को बीजेपी सेवा और समर्पण के रूप में मनाएगी

Google News Follow
नई दिल्ली। पीएम मोदी के जन्मदिन को बीजेपी ‘सेवा हुए समर्पण’ अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित करेगी।बीजेपी ने इस अभियान के तहत तीन सप्ताह तक कई कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऐलान किया है कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ता बूथ लेवल पर लोगों को वैक्सीन लगवाने में मदद करेंगे। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन 7 अक्टूबर को है,जबकि बीजेपी 17 सितंबर से ही कई कार्यक्रम आयोजित करेगी।
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमने जुलाई में दो लाख गांवों से चार लाख स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य सेवाओं का समर्थन करने के लिए प्रशिक्षित करने का वादा किया था, लेकिन हमने 43 दिनों में 6.88 लाख लोगों को प्रशिक्षित किया है। उम्मीद है कि जल्द ही हम आठ लाख लोगों को प्रशिक्षित करेंगे। यह वादा हमने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए किया था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश में कई तरह के कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। इस बार वो अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो आजादी के बाद पैदा हुए हैं। प्रधानमंत्री का जन्म गुजरात के वडनगर में हुआ था। पीएम मोदी 22 वर्ष की उम्र में संघ से जुड़ गए। इसके कुछ वर्ष बाद वो भाजपा से जुड़ गए हैं। इसके बाद उन्होंने राजनीतिक दुनिया में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘सेवा और समर्पण’ अभियान के तहत आने वाले 7 अक्टूबर को पीएम मोदी 71 साल के हो जाएंगे।
इसलिए इस कार्यक्रम में नदियों को साफ करने के लिए 71 जगहों की पहचान की जाएगी और सोशल मीडिया पर हाईप्रोफाइल कैंपेन के साथ-साथ कोरोना रोधी वैक्सीनेशन और पीएम मोदी के जीवन और काम पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें