29 C
Mumbai
Wednesday, September 23, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाबॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन पर भी चढ़ा 'लाबूबू' का क्रेज!

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन पर भी चढ़ा ‘लाबूबू’ का क्रेज!

अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए बताया कि वह कितने खुश हैं। साथ ही उन्होंने जनता और फिल्मफेयर के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

‘लाबूबू’ गुड़िया ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है, और बॉलीवुड सेलेब्स भी इस वायरल क्रेज से अछूते नहीं रहे हैं। अनन्या पांडे, शिल्पा शेट्टी, उर्वशी रौतेला, ट्विंकल खन्ना और अन्य कई बॉलीवुड सेलेब्स इस गुड़िया को अपने घर लेकर आए।

अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पर भी ‘लाबूबू’ का क्रेज चढ़ गया है। वह भी इस गुड़िया के साथ दिखाई दिए। बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपनी कार का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सामने के शीशे से लटकी हुई ‘लाबूबू’ गुड़िया साफ दिखाई दे रही है।

इस वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं, “देवियों और सज्जनों, पेश है ‘लाबूबू’, अब मेरी कार में भी।” उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस पर लोग खूब कमेंट भी कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, “सर, ‘लाबूबू’ के साथ हनुमान चालीसा भी जरूरी है।”

एक अन्य शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “बाहर वालों को अंदाजा ही नहीं है कि अमिताभ बच्चन उनके बगल वाली कार में बैठे हैं।” एक इंस्टा यूजर ने लिखा, “सर, क्या आप इन बातों पर विश्वास करते हैं?” बहुत से लोगों ने इस पर उन्हें कार में इस गुड़िया को लगाने के लिए बधाई भी दी है।

हाल ही में संपन्न हुए 70वें फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में बच्चन परिवार को सम्मानित किया गया। यहां अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और जया बच्चन, तीनों को एक ही रात में सम्मानित किया गया।

अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए बताया कि वह कितने खुश हैं। साथ ही उन्होंने जनता और फिल्मफेयर के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “एक परिवार… एक ही इंडस्ट्री में एक ही परिवार के तीन सदस्य और तीन पुरस्कार।

फिल्मफेयर के 70 साल पूरे होने पर जया को सम्मानित किया गया, अभिषेक को 2025 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और मुझे भी 70 साल के जश्न में सम्मानित किया गया। जया, अभिषेक और मैं, हमारा सौभाग्य और दर्शकों के प्रति पूर्ण आभार। बहुत-बहुत धन्यवाद।”

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव में लोकगायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में हुई शामिल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,299फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें