30 C
Mumbai
Friday, November 27, 2026
होमदेश दुनियाबॉलीवुड: मानसून में भूमि को बन-मस्का और चाय से मिलती राहत!

बॉलीवुड: मानसून में भूमि को बन-मस्का और चाय से मिलती राहत!

इंस्टाग्राम पर भूमि पेडनेकर ने सेट से तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बन मस्का और चाय ने मुझे अपना दीवाना बना रखा है ।

Google News Follow
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि शूटिंग सेट पर उनका उत्साह कैसे हाई बना रहता है। अभिनेत्री ने तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मॉनसून में चाय और बन मस्के का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर भूमि पेडनेकर ने सेट से तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बन मस्का और चाय ने मुझे अपना दीवाना बना रखा है । तस्वीरों में अभिनेत्री बन मस्का के साथ चाय का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं।

वहीं, एक शॉर्ट वीडियो में पेडनेकर यह कहती नजर आईं, “बन, मस्का और चाय अल्टिमेट है।”

भूमि के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हाल ही में वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में दिखी थीं, जिसमें उनके साथ अभिनेता ईशान खट्टर, जीनत अमान, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, विहान, डिनो मोरिया और मिलिंद सोमन भी अहम भूमिकाओं में हैं।

सीरीज में भूमि पेडनेकर ने सोफिया शेखर का किरदार निभाया है, जो एक महत्वाकांक्षी लड़की है और अपनी कंपनी रॉयल और बीबी को टॉप पोजीशन पर पहुंचाने के लिए एड़ी से चोटी का दम लगाती है।

प्रियंका घोष ने भूमि की तारीफ करते हुए बताया था कि जब उन्होंने सीरीज के निर्माण के बारे में सोचा तो उनके मन में सबसे पहले अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का ख्याल आया था। उन्होंने बताया था कि सोफिया के किरदार के लिए जो खूबियां चाहिए थी, वो सब कुछ भूमि में थीं और इसलिए उन्हें चुना गया। उनके हिसाब से सोफिया के किरदार को भूमि ही निभा सकती थीं, जो नकारात्मक लगने के बजाय स्क्रीन पर स्वाभाविक लगे।

उनका मानना है कि भारत में अक्सर सशक्त और अधिकार जताने वाली महिलाओं को लोग आसानी से स्वीकार नहीं करते, यह एक सामाजिक सच्चाई है। भूमि के अंदर कोमलता और संवेदनशीलता दोनों है, जिससे इस किरदार में संतुलन बना रहता है। सोफिया में कई कमियां हैं, पर भूमि ऐसी हैं जो इस तरह के किरदार के साथ न्याय कर सकती थीं।

प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना के निर्देशन में बनी रोमांटिक-कॉमेडी सीरीज शाही परिवार पर केंद्रित है। सीरीज का प्रीमियर 9 मई को नेटफ्लिक्स पर हुआ और 28 मई को दूसरे सीजन का ऐलान किया गया।

यह भी पढ़ें-

इंडसइंड बैंक इनसाइडर ट्रेडिंग मामला: सेबी के 20 करोड़ रुपये वसूलने के आदेश

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें