29.7 C
Mumbai
Saturday, June 20, 2026
होमक्राईमनामाबदायूं हादसा: ट्रैक्टर-ई रिक्शा टक्कर, छह मौतें, पीएम और सीएम योगी ने...

बदायूं हादसा: ट्रैक्टर-ई रिक्शा टक्कर, छह मौतें, पीएम और सीएम योगी ने जताया दुख!

पीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के अकाउंट से प्रधानमंत्री की तरफ से लिखा गया कि उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए हादसे में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। 

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर के कारण हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के अकाउंट से प्रधानमंत्री की तरफ से लिखा गया कि उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुए हादसे में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर दुःख व्यक्त किया और अधिकारियों को इलाज की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सीएम योगी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि जनपद बदायूं में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

घटना को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि मामला उझानी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। ई-रिक्शा और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद तमाम अधिकारी मौके पर और अस्पताल पहुंचे।

जिलाधिकारी के अनुसार, ई-रिक्शा सवार पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सड़क पर एक ट्रैक्टर के साथ ई-रिक्शा की टक्कर हुई, जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है। 3 लोगों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, जिसमें से 2 की हालत गंभीर बताई गई है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर घायलों को बेहतर इलाज के लिए कहीं और शिफ्ट भी किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि घटना में शामिल ट्रैक्टर रेस कर रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि, जिलाधिकारी का कहना है कि अभी इस मामले की जांच चल रही है, जिसके बाद कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। उन्होंने पुष्टि की कि दो ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है।

यह भी पढ़ें-

रांची RSS कार्यालय हमला: भाजपा भड़की, संजय सेठ ने मांगी कार्रवाई!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,321फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें