28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियावेनेजुएला की राजधानी काराकास में कई धमाके, अमेरिकी तनाव के बीच दहला...

वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कई धमाके, अमेरिकी तनाव के बीच दहला शहर

सैन्य अड्डे के पास छाया अंधेरा

Google News Follow

वेनेजुएला की राजधानी काराकास में शनिवार (3 जनवरी) तड़के कई जोरदार धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, आसमान में सैन्य विमान गरजते हुए उड़ते दिखाई दिए, सड़कों पर धमाकों से कंपन महसूस हुआ और शहर के ऊपर धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया। राजधानी के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक प्रमुख सैन्य अड्डे के आसपास का इलाका अचानक अंधेरे में डूब गया।

घटना ऐसे समय हुई है जब वेनेजुएला और अमेरिका के बीच तनाव अपने चरम पर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार वेनेजुएला में सैन्य हस्तक्षेप की धमकी देते रहे हैं। उनका प्रशासन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने के उद्देश्य से कड़े आर्थिक प्रतिबंध लागू कर चुका है, क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई गई है और कैरिबियन तथा प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करी के आरोपों में दो दर्जन से अधिक जहाजों को निशाना बनाया गया है।

हालांकि, धमाकों के बाद न तो अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) और न ही वेनेजुएला सरकार की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। दोनों पक्षों की चुप्पी ने घटनाक्रम को लेकर अटकलों को और तेज कर दिया है।

एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के अनुसार, काराकास के अलग-अलग इलाकों में कम से कम सात धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं। रिपोर्ट में कहा गया कि निचली उड़ान भरते विमानों को भी देखा गया, जिसके बाद कई मोहल्लों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर सड़कों पर निकल आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धमाकों के समय शहर को हिलते हुए और धुएं के बादल उठते हुए देखा जा सकता है।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, अचानक हुई इन घटनाओं से लोगों में डर और अनिश्चितता का माहौल है। कई इलाकों में बिजली गुल होने की भी खबरें हैं, खासकर दक्षिणी सेक्टर में, जहां रणनीतिक रूप से अहम सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गौरतलब है कि अक्टूबर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया था कि उन्होंने वेनेजुएला के भीतर काम करने के लिए CIA को अधिकार दिए हैं। अमेरिका के अनुसार यह कदम उन्होंने अमेरिका में अवैध ड्रग व्यापार पर अंकुश लगाने और प्रवासियों के प्रवाह को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया था। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और अधिक गहरा गया है।

काराकास में हुए ताजा धमाकों ने इस आशंका को और मजबूत कर दिया है कि वेनेजुएला में हालात तेजी से अस्थिर हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि इन विस्फोटों के पीछे क्या कारण हैं और आने वाले दिनों में अमेरिका और वेनेजुएला के रिश्ते किस दिशा में बढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें:

“क्रिकेट पर राजनीति का बोझ नहीं डाला जाना चाहिए”: BCCI के फैसले पर शशी थरूर की पहली प्रतिक्रिया

तमिलनाडु कांग्रेस ‘विनाश के रास्ते’ पर, आंतरिक कलह से पार्टी को भारी नुकसान

महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026: चुनाव से पहले ही महायुती ने जीतीं 68 सीटें निर्विरोध

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें