30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियातबाही: धर्मशाला के भागसू नाग में फटा बादल, बही कारें, मांझी नदी...

तबाही: धर्मशाला के भागसू नाग में फटा बादल, बही कारें, मांझी नदी का जलस्तर बढ़ा

Google News Follow

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मकलोडगंज से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित फागसू में सोमवार को बादल फट गया। जिसकी वजह से कई घरों और होटलों को नुकसान पहुंचा है। यही नहीं पर्यटकों और स्थानीय लोगों की गाड़ियां भी पानी के तेज बहाव में बह गईं।

बादल फटने की इस घटना के चलते मांझी नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। बता दें कि इन दिनों धर्मशाला में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है और इस बीच यह घटना चिंता को बढ़ाने वाली है। जिस वक्त यह घटना हुई, उस दौरान भी पर्यटकों की भारी भीड़ भागसू नाग और आसपास के इलाकों में मौजूद थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कुछ ही घंटे में धर्मशाला में 300 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। धर्मशाला के भागसू, मकलोडगंज, नड्डी समेत कई इलाकों में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ जमा है। इस बीच शिमला में भी झाकरी के पास भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ है और इसकी वजह से नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक को रोकना पड़ा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो से तीन दिन और धर्मशाला, शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी।बता दें कि यह घटना चिंता को बढ़ाने वाली है। जिस वक्त यह घटना हुई, उस दौरान भी पर्यटकों की भारी भीड़ भागसू नाग और आसपास के इलाकों में मौजूद थी। कोरोना प्रतिबंधों में बीते कुछ दिनों में ढील दी गई है,इसके चलते बड़ी संख्या में लोगों ने पहाड़ों का रुख किया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें