30 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमदेश दुनियाविवादित बयान के लिए जितेंद्र नारायण त्यागी पर मामला दर्ज  

विवादित बयान के लिए जितेंद्र नारायण त्यागी पर मामला दर्ज  

Google News Follow

एक धार्मिक सभा के दौरान इस्लाम के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने के आरोप में जितेंद्र नारायण त्यागी, जिन्हें वसीम रिजवी के नाम से जाना जाता था, के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार में मामला दर्ज किया है।

हिंदू नेताओं द्वारा भड़काऊ भाषण देने और अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा भड़काने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद हो गया है। जितेंद्र नारायण त्यागी पर इस्लाम को मानने वालों लोगों की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करने का आरोप है। इस भाषण का फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया गया था ।

इसके बाद गुलबहार खान द्वारा जितेंद्र नारायण त्यागी के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट किया कि “सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ भाषण देकर नफरत फैलाने वाले वीडियो का संज्ञान लेते हुए वसीम रिजवी उर्फ ​​जितेंद्र नारायण त्यागी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि यह धार्मिक सभा 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। इसका आयोजन यति नरसिंहानंद द्वारा किया गया था। इससे पहले आरटीआई कार्यकर्ता और तृणमूल नेता साकेत गोखले ने कहा कि उन्होंने आयोजकों और धार्मिक सभा के वक्ताओं के खिलाफ ज्वालापुर थाने में  शिकायत दर्ज कराई  है।

ये भी पढ़ें 

जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले मुस्लिम युवक को सुरक्षा, मिली थीं धमकी  

मोदी सरकार के इस फैसले से मेवात में निकाह की मची होड़

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें