29 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियाचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो कांड: छात्रों ने धरना प्रदर्शन वापस लिया 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो कांड: छात्रों ने धरना प्रदर्शन वापस लिया 

अब तक इस मामले तीन गिरफ्तार,यूनिवर्सिटी 24 तक बंद

Google News Follow

Related

पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं की नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला थमता नजर आ रहा है। फिलहाल, छात्रों ने धरना प्रदर्शन वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि छात्रों की मांग मान लिया गया। छात्रों ने मांग की थी कि धरना प्रदर्शन में शामिल किसी छात्र पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। वहीं, यूनिवर्सिटी को 24 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। इस के अलावा यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कार्रवाई करते दो हॉस्टल वार्डन को सस्पेंड कर दिया है।

इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक यूनिवर्सिटी छात्रा जिस पर हॉस्टल की लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाने  का आरोप है। वहीं दूसरा, युवक को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि यह युवक छात्रा का बॉयफ्रेंड है। जबकि तीसरा शख्स भी हिमाचल प्रदेश से ही गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि छात्रा के मोबाइल से चार वीडियो  बरामद किया गया है जो आरोपी छात्रा के ही। फॉरेंसिक जांच में यह भी सामने आया है कि छात्रा के मोबाइल से कुछ चीजें डिलीट की गई हैं।

फिलहाल, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को छह दिन यानी 24 सितम्बर तक बंद कर दिया गया है। इस घटना के बाद हॉस्टल छोड़कर छात्र अपने घर जा रहे हैं। कई खबरों में कहा गया था कि लड़कियों के पहनावे पर रोक लगा दी गई है जबकि ऐसा किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया हैं। इसके अलावा,छात्रों की मांग पर इस मामले में दस सदस्यीय छात्रों की एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति को इस केस जुड़े हर अपडेट की जानकारी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें    

 

सतारा हिल हाफ मैराथन में दौड़ते हुए कोल्हापुर के युवक की मौत

चीन में ​भीषण​ सड़क दुर्घटना:​ ​27 यात्रियों की मौत, 20 घायल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,161फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें