30 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाचांद पर भारत! अब चंदा मामा दूर के नहीं, टूर के .... 

चांद पर भारत! अब चंदा मामा दूर के नहीं, टूर के …. 

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो वैज्ञानिकों को बधाई दी         

Google News Follow
आखिरकार भारत ने इतिहास रच ही दिया। 23 अगस्त शाम 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने रोवर सहित चांद पर कदम रखा। इसी के साथ ही भारत के लिए यह ऐतिहासिक पल इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका से पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 को चन्द्रमा पर उतरते हुए देखा। इसी के साथ भारत चांद पर तिरंगा फहराने वाला चौथा देश बन गया। जबकि चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है।

इस दौरान पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज दिन  देश हमेशा याद रखेगा। यह दिन हमें उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करेगा। यह दिन हमें हमारे संकल्पों को याद दिलाएगा। यह दिन इस बात का प्रतीक का कि हार के बाद जीत कैसे हासिल की जाती है। पीएम मोदी ने कहा कि अब हम आदित्य एल-1 मिशन लांच करेंगे। उन्होंने कहा कि  जन हम अपनी आंखों के सामने इतिहास बनते देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है। भारत चन्द्रमा के उस दक्षिण ध्रुव पर पहुंचा जहां आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि आज के बाद से मिथक और कथानक भी बदल जाएंगे। हम धरती को माता बुलाते हैं। जबकि, चंदा को मामा कहते हैं। कहा जाता है कि चंदा मामा दूर के। लेकिन अब आने वाली पीढ़ी कहेगी चंदा मामा बस एक टूर के। उन्होंने आगे कहा कि हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर साकार किया। भारत अब चन्द्रमा पर है।

 

ये भी पढ़ें 

Chandrayaan-3: मिशन के लिए सीमा हैदर ने रखा व्रत, पोस्ट किया वीडियो

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दुआओं का दौर, अमेरिका में भी हुआ हवन 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें