31.4 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमक्राईमनामाChhattisgarh: पुलिस मुठभेड़, महिला नक्सली कमांडर सहित दो माओवादी ढेर

Chhattisgarh: पुलिस मुठभेड़, महिला नक्सली कमांडर सहित दो माओवादी ढेर

जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग गए।

Google News Follow

Related

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-सुकमा जिले की सीमा पर एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान जवानों की जवाबी हमले से घबराये जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग खड़े हुए। सर्चिंग करने पर दो महिला नक्सलियों का शव मिला है।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि कटेकल्याण पुलिस स्टेशन के ग्राम जियाकोरथा, गोरली, मुथेली एवं दानीकोरथा क्षेत्र के जंगलों में बड़ी संख्या में माओवादियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। मंगलवार की सुबह दंतेवाड़ा डीआरजी, सुकमा डीआरजी, सीआरपीएफ 230वीं बटालियन एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की संयुक्त टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया।

सुबह लगभग 11.30 बजे जवान ग्राम गोरली एवं मुथेली के मध्य जंगल में पहुचे ही थे पहले से घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग गए।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल द्वारा घटनास्थल गोरली-मुठेली जंगल की सर्चिंग करने पर 2 महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। महिला नक्सलियों की पहचान पेदारास एलओएस कमांडर मंजुला पुनेम एवं डीव्हीसी सुरक्षा दल की सदस्य मुचाकी गंगी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार घ​​टनास्थल से 12 बोर की 2 रायफल, 1 देशी हथियार, विस्फोटक एवं नक्सलियों की कैम्पिंग सामग्री भी बरामद की गई है। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। जवानों द्वारा अभी इलाके में सर्चिंग की जा रही है।

​​यह भी पढ़ें-

Road Accident: बिहार, बेकाबू ट्रक ने पांच छात्रों को कुचला, गंभीर, गोरखपुर रेफर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,385फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें