29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामामहिलाओं के लिए नरक बना चीन, सोशल मीडिया पर छलका युवाओं का...

महिलाओं के लिए नरक बना चीन, सोशल मीडिया पर छलका युवाओं का दर्द

लड़कियों को सलाह दी जा रही है कि शादी और प्रसव से दूर रहकर खुद को सुरक्षित रखें।

Google News Follow

महिलाओं के लिए चीन में रहना अब नरक समान है। चीन में महिला अधिकारों, समानता और न्याय के दावे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। लगातार घरेलू हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे है। वहीं घरेलू हिंसा के रौंगटे खड़े कर देने वाले कई मामले सामने आए हैं। आए दिन कोई न कोई खौफनाक केस लोगों के सामने आ ही जाता है। इन सबको देखते हुए चीन के युवा सोशल मीडिया पर शादी करने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।

चीन में रहनेवाली लड़कियों को सलाह दी गई है कि शादी और प्रसव से दूर खुद को सुरक्षित रखें। एक चीनी का कहना है कि चीन में अब युवा शादी करने से डरता है। हाल में चीन में रौंगटे खड़े कर देने वाले घरेलू हिंसा के मामले आए हैं। इसमें दिनदहाड़े हुई हत्या भी शामिल है। इस हत्याकांड का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।

26 जून को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसे जिसने भी देखा उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति बार-बार एक महिला के ऊपर कार चढ़ा रहा है। इतना ही नहीं शख्स ने हद तो पार तब कर दी, जब वह कार से उतरा। उसने महिला पर कई बार कार चढ़ाने के बाद यह जानने के लिए कार से उतरा कि कहीं वह जिंदा तो नहीं रह गई। देखने बाद शख्स ने फिर कई बार महिला पर कार से हमला किया। शेडोंग के पूर्वी प्रांत में हुए इस खौफनाक मंजर को एक गवाह ने अपने फोन में कैद कर लिया। वहीं जब पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बारे में जानकारी मिली, तो जांच की। पुलिस को पता लगा कि कार से कुचलने वाला 37 साल का शख्स कोई अनजान व्यक्ति नहीं बल्कि 38 वर्षीय महिला का पति था।

जबकि पिछले महीने दक्षिणी प्रांत गुआंगडोंग में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसकी भाभी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उसके परिवार ने बताया था कि पत्नी वर्षों से घरेलू हिंसा से पीड़ित थी और तलाक लेने की योजना बना रही थी। इसी से संबंधित एक और मामला सामने आया, जिसमें दक्षिण-पश्चिमी महानगर चेंग्दू की एक महिला को घरेलू हिंसा का शिकार एक बार नहीं बल्कि कई बार बनाया गया था। महिला ने खुद सोशल मीडिया पर बताया था कि  शादी के दो साल के दौरान उसके पति ने उस पर 16 बार हमला किया था।

वहीं युवाओं के बीच शादी को लेकर डर बढ़ने लगा है। उनका कहना है कि घरेलू हिंसा से बचने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। महिलाएं अपमानजनक रिश्तों से बाहर निकलना भी चाहती हैं तो नहीं निकल पाती हैं। वहीं एक शख्स ने चीन की परिस्थिति को लेकर कहा कि आजकल हर कोई शादी करने से डर रहा है, जिससे 4,000 लोगों ने सहमति जताई।

ये भी देखें 

PM आवास के ऊपर ड्रोन की सूचना से मचा हड़कंप, एक्शन में आई SPG

अंडमान और निकोबार भेजे जाएंगे गैंगस्टर, NIA ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी

Twitter ने भारत में बैन किए 11 लाख से भी ज्यादा अकाउंट, जानिए इसकी वजह

गदर 2 का गाना ‘उड़ जा काले कावां’ हुआ रिलीज, दिखी सकीना और तारा सिंह की जोड़ी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें