33 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमदेश दुनियाचीन का पहला महासागर श्रेणी बुद्धिमान अनुसंधान पोत किया गया हस्तांतरित!

चीन का पहला महासागर श्रेणी बुद्धिमान अनुसंधान पोत किया गया हस्तांतरित!

यह समुद्री भूविज्ञान, समुद्री रसायन विज्ञान व समुद्री जीव विज्ञान आदि वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ-साथ प्रतिभा प्रशिक्षण, लोकप्रिय विज्ञान शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत आदि कार्य भी कर सकता है।

Google News Follow
चीन का पहला महासागर श्रेणी का बुद्धिमान व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान पोत ‘थोंगची’ रविवार को आधिकारिक तौर पर शांगहाई में हस्तांतरित किया गया। बताया जाता है कि ‘थोंगची’ पोत चीन द्वारा स्वतंत्र रूप से डिजाइन और निर्मित 2,000 टन का नई पीढ़ी वाला हरित, शांत और बुद्धिमान व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान पोत है।

यह समुद्री भूविज्ञान, समुद्री रसायन विज्ञान व समुद्री जीव विज्ञान आदि वैज्ञानिक अनुसंधान के साथ-साथ प्रतिभा प्रशिक्षण, लोकप्रिय विज्ञान शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत आदि कार्य भी कर सकता है।

‘थोंगची’ पोत के मुख्य प्रौद्योगिकीविद ली चंगहुआ के अनुसार, इस पोत की कुल लंबाई 82 मीटर है और चौड़ाई 15 मीटर है। इसमें चालक दल के 15 सदस्यों और वैज्ञानिक अभियान दल के 30 सदस्यों को लिया जा सकता है और यह 8,000 समुद्री मील की दूरी तय करने के लिए डिजाइन किया गया है।

ध्यान रहे कि डिजाइन में सुधार होने के बाद ‘थोंगची’ पोत में 460 वर्ग मीटर का डेक कार्य क्षेत्र, 320 वर्ग मीटर का प्रयोगशाला क्षेत्र, प्रति व्यक्ति 10.2 वर्ग मीटर रहने की जगह और कुल 100 वर्ग मीटर से अधिक का सम्मेलन क्षेत्र, व्याख्यान कक्ष, अवकाश क्षेत्र और फिटनेस क्षेत्र आदि शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें-

सेनाध्यक्ष ने की नव नियुक्त कमांड सूबेदार मेजर्स के साथ बातचीत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें