26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियापुलिस स्मृति दिवस: योगी सरकार ने पुलिसकर्मियों के आहार भत्ता में किया...

पुलिस स्मृति दिवस: योगी सरकार ने पुलिसकर्मियों के आहार भत्ता में किया इजाफा 

आहार भत्ता में 25 फीसदी का इजाफा,कई और सुविधाओं का किया ऐलान

Google News Follow
लखनऊ। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस स्मृति दिवस पर बड़ी सौगात दी है। राज्य सरका ने इंस्पेक्टर सब इंस्पेक्टर कॉन्स्टेबल हेड कॉन्स्टेबल और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का आहार भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया। जिसमें 25 फीसदी का इजाफा किया गया है। इसके अलावा भी कई और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया।

स्मृति दिवस के मौके पर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध को कंट्रोल करने और कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने और सामाजिक सौहार्द स्थापित करने में पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका है। राज्य में कोरोना माहमारी के दौरान कोरोना वारियर्स के रूप में पुलिस ने उल्लेखनीय कार्य किया है। कोरोना के वक्त राज्य में कई पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित थे, लेकिन उन्होंने अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता दी। सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने पुलिस की कार्यकुशलता मनोबल बढ़ाने का किया है और राज्य में इसका असर देखने को मिल रहा है।
आज राज्य में अपराधी पुलिस को देखकर कांपते हैं। सीएम योगी ने कहा राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न जिलों में 71 नए थानों व 45 नई चौकियों की स्थापना वर्तमान सरकार ने की है। वहीं राज्य में समस्त त्यौहार और राजनीतिक रैलियां बेहतर ढंग से पुलिस ने ईमानदारी और बगैर भेदभाव से संपन्न कराए हैं।  सीएम योगी ने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि राज्य में हजारों बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। जबकि हजारों की संख्या में बदमांश घायल हुए और जेल की सलाखों के पीछे हैं। राज्य को अपराध मुक्त बनाने और माफियाओं के खिलाफ चलाए गए अभियान में अब तक 1500 करोड़ रु से ज्यादा सम्प्पति जब्त करने की कार्रवाई पुलिस ने की है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें