27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाCM योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

CM योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

कावड़ियों ने भोलेनाथ के जयकारों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के भी नारे लगाए।

Google News Follow

शुक्रवार को सीएम योगी अचानक ही दिल्ली देहरादून मेरठ बाईपास पहुंच गए। यहां पहुंचकर उन्होंने हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ये देख कावड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और सभी ने भोलेनाथ के जयकारों के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के भी नारे लगाए।

उत्तर भारत में कावड़ यात्रा को बहुत पवित्र माना जाता है। इन 10 दिनों तक कावड़ियों का हरिद्वार से गंगा जल लाने का सिलसिला लगातार जारी रहता है जहां वह पैदल ही इस यात्रा को करते हैं। कंधे पर कावड़ उठाए और जय भोलेनाथ के जयकारों के साथ कावड़िए अपनी यात्रा पूरी करते हैं। इस यात्रा के दौरान पैरों में छाले और थकान भी होते है। लेकिन सीएम के इस तरह से स्वागत करने से कावड़ियों की सारी थकान उतर गई और वो खुशी से झूमने लगे।

सीएम ने 8 मिनट तक गुलाब के फूलों से कावड़ियों पर फूलों की बारिश की। इस दौरान कावड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सीएम योगी का हेलीकॉप्‍टर मोदीपुरम स्थित एसजी ग्लोबल स्कूल में बने हेलीपेड पर उतरा, यहां से वह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर इस स्कूल के पास स्थित मंच पर गए, जहां उन्होंने शिवालयों की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। करीब दस म‍िनट यहां रुकने के बाद सीएम योगी रवाना हो गए। मुख्यमंत्री पुरामहादेव भी जाएंगे। वहां हेलीकाप्‍टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करेंगे।

ये भी देखें 

अडानी समूह को मिली धारावी के पुनर्विकास की जिम्मेदारी, महाराष्ट्र सरकार ने दी मंजूरी

UAE पहुंचे PM मोदी,राष्ट्रपति अल नाहयान ने किया स्वागत  

शिंदे समूह का जेंट्रीफिकेशन; ​भाजपा​​ और एनसीपी के साथ अहम अकाउंट

चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च, जानें रॉकेट लेडी रितु के टीचर्स और परिवार ने क्या कहा?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें