31 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमक्राईमनामाब्रांडेड नामों पर फर्जीवाड़ा, बिहार पुलिस ने नकली उत्पादों की खेप पकड़ी!

ब्रांडेड नामों पर फर्जीवाड़ा, बिहार पुलिस ने नकली उत्पादों की खेप पकड़ी!

नकली सामान तैयार कर उसके बेचने का बड़ा धंधा किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर बुधवार देर शाम रामपुर खजुरिया गांव निवासी विनोद सिंह के घर पर छापेमारी की गई।

Google News Follow

Related

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों के नाम से उत्पादों को बनाकर बेचने के एक बड़े रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस क्रम में सौंदर्य प्रसाधन के सामान, पेय पदार्थ सहित बड़ी मात्रा में विभिन्न नकली उत्पादों को जब्त किया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया गांव के एक खास इलाके में नकली सामान तैयार कर उसके बेचने का बड़ा धंधा किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर बुधवार देर शाम रामपुर खजुरिया गांव निवासी विनोद सिंह के घर पर छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान यहां से बड़ी मात्रा में विभिन्न कंपनियों के नाम से बनाए जा रहे उत्पाद बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्रियों में 400 पीस बीट हेयर रिमूवल क्रीम, 495 पीस डाबर मधु, 510 पीस पतंजलि मधु, 192 बोतल फॉर्च्यून तेल, तेल जैसा तरल पदार्थ चार टिन, बीट और पतंजलि कंपनी के 3210 पीस स्टीकर, डाबर हनी के 2260 स्टीकर, फॉर्च्यून के स्टीकर और फॉर्च्यून की खाली बोतल भी बरामद किए गए हैं।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने आगे बताया कि इसके अलावा, विभिन्न कंपनियों के लेबल, ढक्कन और बोतल भी बड़ी मात्रा में बरामद किए गए हैं। प्राथमिक जांच से स्पष्ट है कि आरोपी द्वारा आम जनता को धोखा देने की नीयत से नकली उत्पाद तैयार कर बाजार में विक्रय किए जा रहे हैं। इस संबंध में डुमरियाघाट थाना में सुसंगत धाराओं में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले भी मोतिहारी पुलिस ने हरसिद्धि थाना क्षेत्र में छापेमारी कर नकली डीजल-पेट्रोल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। कार्रवाई में करीब 3800 लीटर नकली डीजल, केमिकल और उपकरण बरामद किए गए थे और एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया था।

 
यह भी पढ़ें-

सीआईएसएफ साइक्लोथॉन को सुरेश रैना की सराहना, तटीय सुरक्षा संदेश! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें