गौ भक्त ने बनाया गाय के लिए कमरे और विशेष बेड, गोबर के लिए दी ट्रेनिंग 

गौ भक्त ने बनाया गाय के लिए कमरे और विशेष बेड, गोबर के लिए दी ट्रेनिंग 

सोशल मीडिया पर कॉउ हाउस ट्रेंड कर रहा है। राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा परिवार जो गौ माता परिवार के सदस्य की तरह रखता है और उनके लिए अलग कमरा भी बनाया गया है और एक विशेष बेड भी है। इतना ही नहीं गौ माता को गोबर के लिए खास प्रकार की ट्रेनिंग भी दी गई है, जिसके बाद गौ माता घर से बाहर जाकर गोबर करती हैं।

जोधपुर शहर के पाल रोड निवासी प्रेम सिंह कच्छवाह अपनी पत्नी के साथ गौ माता  की सेवा पुरे दिन करते रहते हैं। खबरों के अनुसार प्रेम सिंह और संजू अपने घर में गाय के लिए अलग कमरा  बनवा रखा है। इतना ही नहीं  उनके लिए एक विशेष प्रकार का बेड भी बनवाया है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह परिवार पूरे दिन गौ माता के सेवा में जुटा रहता है। उनके लिए बेड के अलावा कपड़ा और बिस्तर तक की व्यवस्था की गई है।

जब संजू से गौ माता द्वारा गोबर कमरे से बाहर करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि  शुरू के दिनों में गाय घर में ही गोबर कर देती थी, लेकिन,लगातार गाय को ट्रेनिंग दिए जाने के बाद वह बिस्तर से उठकर कमरे से बाहर जाकर गोबर करती है। बता दें कि गाय के परिवार में  दो गाय के अलावा एक बछड़ा भी है। संजू ने पीएम मोदी से गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें  

अब ऑनलाइन बुकिंग वाले श्रद्धालु ही वैष्णो देवी कर पाएंगे दर्शन 

लखीमपुर खीरी हिंसा: एसआईटी ने आशीष मिश्रा को बनाया मुख्य आरोपी 

Exit mobile version