26 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियाज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की पूजा करने के मामले में 17 को...

ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की पूजा करने के मामले में 17 को आएगा फैसला  

Google News Follow

Related

काशी विश्वनाथ से सटी ज्ञानवापी मस्जिद में वीडियोग्राफी सर्वे में मिले शिवलिंग की पूजा करने और मुसलमानों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने वाली याचिका पोषणीयता (सुनवाई करने या नहीं करने) पर वाराणसी फास्ट ट्रैक अदालत ने अब 17 नवंबर को अपना फैसला सुनाएगी।

बताया जा रहा है कि वाराणसी फ़ास्ट ट्रैक अदालत में सिविल जज महेंद्र पांडेय 17 नवंबर को इस मामले में अपना फैसला सुनाएंगे। इस मामले में सिविल जज ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत इस मामले पर आठ नवंबर को ही अपना फैसला सुना सकती थी। लेकिन मामले की सुनवाई कर रहे सिविल जज महेंद्र पांडेय छुट्टी पर गए हुए थे। जिसकी वजह से इस मामले पर 14 नवंबर को तय की गई थी। लेकिन अब अदालत ने  17 नवंबर को अपना फैसला सुना सकती है।
बता दें कि इस संदर्भ में किरण सिंह ने 24 मई को याचिका दाखिल की थी। जिसमें वाराणसी के जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, अंजुमन इंतेजामिया कमेटी के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट को प्रतिवादी बनाया गया था। इसके बाद जिला अदालत जस्टिस एके विश्वेश ने इस मामले को फास्ट ट्रैक अदालत को स्थानांतरण कर दिया था।
ये भी पढ़ें 

बॉयफ्रेंड ने मुंबई की लड़की के किये 35 टुकड़े, रोज फेंकने जाता था जंगल  

क्या क्रिकेटर रविंद्र जडेजा भी ज्वाइन करेंगे बीजेपी? भगवा कुर्ते में आए नजर 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,142फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें