28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियानए ज़माने का नयी सुविधाओं से लैस डिजिटल PAN 2.0 !

नए ज़माने का नयी सुविधाओं से लैस डिजिटल PAN 2.0 !

आपके पास पहले से पैन कार्ड है तो आपको नए नंबर की आवश्यकता नहीं होगी पुराना नंबर ही वैलिड होगा।

Google News Follow

केंद्र सरकार के फ्लैगशिप प्रोग्राम डिजिटल इंडिया के अनुरूप, नागरिकों को जल्द ही नयी सुविधा वाला पैन कार्ड मिलने की घोषणा की गई है। केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पैन 2.0 (PAN) प्रोजेक्ट की घोषणा की है। पैन 2.0 के तहत करदाताओं के रजिस्ट्रेशन सुविधा को पुनर्निर्मित किया जाएगा।

कहा गया है की, PAN-TAN सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा जो की, बुनियादी और गैर बुनियादी व्यवहारों के साथ-साथ पैन वेरिफिकेशन सुविधा को भी मजबूत करेगा। बताया जा रहा है कि यह करदाताओं के बेहतर डिजिटल अनुभव के लिए PAN-TAN सेवाओं के प्रौद्योगिकी-संचालित परिवर्तन को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से परियोजना पर 1435 करोड़ रुपए खर्च करने की बात कही है।

सोमवार (25 नवंबर) को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान बताया की पैन 2.0 एक एकीकृत पोर्टल बनाने की बात की। यह पूरी तरह से पेपरलेस और ऑनलाइन होगा। इसमें शिकायत निवारण प्रणाली (Grievance Redressal System) पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, कि यदि आपके पास पहले से पैन कार्ड है तो आपको नए नंबर की आवश्यकता नहीं होगी पुराना नंबर ही वैलिड होगा।

यह भी पढ़ें:

Pakistan: इस्लामाबाद बना रेड जोन, प्रदर्शनकारियों को देखते ही मारने के आदेश !

Bangladesh: चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर विश्व हिंदू परिषद ने जताई चिंता, कहा एक व्यक्ति के मानवाधिकारों का हनन सभी के अधिकारों का हनन!

सुनीता विलियम्स को बचाने के लिए ‘नासा’ द्वारा भेजा गया ‘H’ अंतरिक्ष यान!

केंद्रीय मंत्री ने बताया है की पैनकार्ड धारकों के पैन का नंबर वही होगा लेकिन, कार्डधारकों को नया पैन कार्ड बनवाना होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नए पैन कार्ड में क्यूआर कोड जैसी विशेषताएं होंगी। यह अपग्रेडेशन निःशुल्क होगा, इसके लिए कार्ड धारक को पैसे नहीं देने होंगे। नया पैन कार्ड आपके पास फ्री ऑफ कॉस्ट डिलीवर होगा। पैन में डाटा बिल्कुल सुरक्षित रखने के लिए पैन डाटा वाल्ट सिस्टम बनाया जा रहा है, जिसमें पैन, टैन और टीन से संबंधित डाटा को एकसाथ रखने के लिए व्यवस्था की जाएगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें