अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि अमेरिका ने इस साल ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को अराजकता फ़ैलाने के लिए हथियार भेजे थे, लेकिन ये हथियार उन तक पहुंचने के बजाय कुर्द बलों के पास ही रह गए। ट्रम्प ने यह बयान फॉक्स न्यूज के मुख्य विदेश संवाददाता ट्रे यिंगस्ट को दिए एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में दिया। यह इंटरव्यू ऐसे समय सामने आया है जब ईरान को लेकर क्षेत्र में तनाव चरम पर है।
ट्रम्प ने कहा,“हमने प्रदर्शनकारियों को बंदूकें भेजीं, उनमें से बहुतों को। हमने उन्हें कुर्दों के ज़रिए भेजा…और मुझे लगता है कि कुर्दों ने बंदूकें ले लीं।” उनके अनुसार, ईरानी सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई सख्त कार्रवाई के बाद अमेरिका ने उनकी मदद के लिए यह कदम उठाया था।
हालांकि, उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ये हथियार अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचे और कुर्द समूहों ने ही उन्हें अपने पास रख लिया। इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
इंटरव्यू से ठीक पहले ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान को कड़ी चेतावनी भी दी थी। उन्होंने कहा कि यदि ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को नहीं खोला, तो उसके पावर प्लांट्स और पुलों को निशाना बनाया जा सकता है।
NEW:
"If they don't make a deal and fast, I'm considering blowing everything up and taking over the oil," President Trump told me.
President Trump added that he believes he'll be able to get a deal with Iran by tomorrow. pic.twitter.com/a7EDL6hQUJ
— Trey Yingst (@TreyYingst) April 5, 2026
ट्रम्प ने आगे कहा कि यदि जल्द कोई समझौता नहीं हुआ, तो वह ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जा करने जैसे कड़े कदमों पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “अगर वे जल्दी सौदा नहीं करते हैं, तो मैं सब कुछ उड़ा देने और तेल पर कब्जा करने पर विचार कर रहा हूँ।”
हालांकि, उन्होंने बातचीत की संभावना से इनकार नहीं किया और कहा कि समझौते की उम्मीद अभी भी बनी हुई है। ट्रम्प के मुताबिक,”मुझे लगता है कि कल अच्छा मौका है, वे अभी बातचीत कर रहे हैं।”
ट्रम्प के इन बयानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस छेड़ दी है। एक ओर जहां यह बयान अमेरिका की कथित गुप्त रणनीतियों की ओर इशारा करता है, वहीं दूसरी ओर इससे पश्चिम एशिया में पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति और भड़क सकती है।
यह भी पढ़ें:
सिर्फ अनार नहीं, छिलका भी औषधीय, अतिसार-कब्ज में राहत देता
अमेरिकी एयरमैन को बचाने के लिए CIA ने ऐसे दिया ईरान को धोखा
‘फ्री एंड फेयर इलेक्शन’ की सिफारिश के बाद ICC से संपर्क करेगा बांग्लादेश
