31.3 C
Mumbai
Sunday, June 7, 2026
होमक्राईमनामासाइबर अटैक : ड्रैगन ले रहा इम्तिहान, भारत ने दिया मुंहतोड़ जबाब?

साइबर अटैक : ड्रैगन ले रहा इम्तिहान, भारत ने दिया मुंहतोड़ जबाब?

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह ग्रुप अप्रत्यक्ष तरीके से चीन सरकार से जुड़ा है|

Google News Follow

Related

पूर्वी लद्दाख में सैन्य तैनाती के बाद से चीन और भारत के बीच में पिछले 2 साल से गंभीर टकराव चल रहा है| इसी बीच चीन की ओर से भारत के बिजली डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम को पंगु बनाने के लिए 2 बार साइबर अटैक की बात सामने आई है| जिसे भारत की ओर से विफल कर दिया गया है|

इस मुद्दे पर चोरी और सीनाजोरी वाली रवैये का प्रदर्शन करते हुए चीन ने साइबर हैकिंग के आरोप से इनकार किया है| ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा है कि साइबर घटनाओं की जांच में पूरे सबूत होने चाहिए| इस प्रकार बिना जांच के किसी भी दूसरे देश के साथ संबंध नहीं जोड़ना चाहिए|

सूत्रों के मुताबिक रेडइको नाम के हैकिंग ग्रुप का नाम इस साइबर अटैक में सामने आया है|अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह ग्रुप अप्रत्यक्ष तरीके से चीन सरकार से जुड़ा है|पावर ग्रिड पर साइबर अटैक करके यह ग्रुप आर्थिक और पारंपरिक खुफिया जानकारी जुटाते हैं, जिससे भविष्य में जंग होने पर वास्तव में साइबर अटैक कर उस देश के बिजली डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम को पंगु किया जा सके|

हैकिंग को अंजाम देने वाले ग्रुप का नाम TAG-38 है| इस ग्रुप ने अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए ShadowPad नाम का एक खतरनाक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है| इस सॉफ्टवेयर के तार पहले चीनी सेना से जुड़ चुके हैं|

यह भी पढ़ें-

जाधव की बढ़ेंगी मुश्किलें: IT की कार्रवाई में मिली डायरी में दो और नए नाम 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें