29.5 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमदेश दुनियाMinority Minister: ‘मदरसों में राष्ट्रवाद पढ़ाया जाए, आतंकवाद नहीं !’

Minority Minister: ‘मदरसों में राष्ट्रवाद पढ़ाया जाए, आतंकवाद नहीं !’

“मदरसे युवा लोगों को भड़काऊ चीजें सिखाते हैं और वे भविष्य में राष्ट्र विरोधी तत्व बन जाते हैं। इसलिए हमें ऐसे संस्थानों की जरूरत नहीं है।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री धर्मपाल सिंह ने पिछले हफ्ते कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर माफियाओं ने कब्जा कर रखा है। अब सरकार अतिक्रमण किए गए वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाएगी। उन्होंने 2 अप्रैल को भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) में कहा कि सरकार भूमि को मुक्त कराएगी और फिर उसका इस्तेमाल अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए करेगी।

सिंह ने कहा, “मदरसा भारत की शिक्षा प्रणाली का एक अंग हैं। इसकी पहली वजह यह है कि मुस्लिम आबादी अनुपातिक रूप से शिक्षा में पिछड़ी रही है। पाठ्यक्रम में वैज्ञानिक और धर्मनिरपेक्ष विषयों का अभाव है। जिसकी वजह से स्नातक करने के बाद रोजगार पाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।”

धर्मपाल सिंह ने यह भी कहा कि राज्य में मदरसा का सिलेबस केंद्र की नई शिक्षा नीति पर आधारित होगा। बरेली की आँवला सीट से पिछला विधानसभा चुनाव जीतने वाले सिंह ने कहा कि मदरसा शिक्षा पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाएगा और छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के राजनीतिक सचिव और विधायक सांसद रेणुकाचार्य ने भी कहा ​​था कि वह मुख्यमंत्री से मदरसों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह करेंगे क्योंकि वे राष्ट्र विरोधी तत्व पैदा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा था कि “मदरसे युवा लोगों को भड़काऊ चीजें सिखाते हैं और वे भविष्य में राष्ट्र विरोधी तत्व बन जाते हैं। इसलिए हमें ऐसे संस्थानों की जरूरत नहीं है। मुस्लिम छात्रों को नियमित स्कूलों में पढ़ने दें क्योंकि वे भी भारतीयों के बच्चे हैं वरना मदरसों को नियमित पाठ्यक्रम पढ़ाना होगा।”

यह भी पढ़ें-

साइबर अटैक : ड्रैगन ले रहा इम्तिहान, भारत ने दिया मुंहतोड़ जबाब?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें