31 C
Mumbai
Wednesday, May 27, 2026
होमदेश दुनियाधूप से लौटकर तुरंत पानी पीना पड़ सकता भारी, जानिए एक्सपर्ट्स की...

धूप से लौटकर तुरंत पानी पीना पड़ सकता भारी, जानिए एक्सपर्ट्स की राय!

ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स धूप से लौटने के तुरंत बाद पानी पीने की आम गलतियों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करने वाली आदत बताते हुए चेतावनी भी देते हैं।

Google News Follow

Related

गर्मी के मौसम में लू, तपन, उमस और तेज धूप से बचाव के साथ-साथ भरपूर मात्रा में पीना पीना बेहद जरूरी है। हालांकि, गलत तरीके से पानी पीने की आदतें सेहत पर गलत असर डाल सकती हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स धूप से लौटने के तुरंत बाद पानी पीने की आम गलतियों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करने वाली आदत बताते हुए चेतावनी भी देते हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने चेतावनी दी है कि धूप से लौटने के तुरंत बाद पानी पीने की आम गलती गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती है। गर्मी में बाहर से घर आते ही कई लोग ठंडा पानी या बर्फ वाला पानी पीने की गलती कर बैठते हैं।

एनएचएम के अनुसार, यह आदत शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। जब शरीर अत्यधिक गर्म हो जाता है, तब अचानक ठंडा पानी पीने से शरीर का तापमान अचानक बदल जाता है, जिससे पाचन तंत्र, गले और शरीर के अन्य अंगों पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में धूप से लौटने के बाद पानी पीने के सही तरीकों पर ध्यान देना जरूरी है।

गर्मी के मौसम में शरीर से लगातार पानी की कमी होती रहती है। सही तरीके से पानी पीने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य गर्मी संबंधी बीमारियों से बचाव होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है, लेकिन सही समय और तरीके से।

तुरंत पानी न पीएं :- बाहर से आने के बाद कम से कम 10-15 मिनट शरीर को आराम दें। छाया में बैठकर शरीर का तापमान सामान्य होने दें।
बहुत ठंडा या बर्फ का पानी न पीएं :- ऐसे पानी से गले में खराश, पेट दर्द या सर्दी जैसी समस्या हो सकती है।
छोटे-छोटे घूंट में पानी पीएं :- एक साथ पूरा गिलास पीने की बजाय धीरे-धीरे घूंट लेकर पिएं।
सामान्य तापमान का पानी पीएं :- यदि संभव हो तो घड़े का रखा हुआ सामान्य पानी ही बेहतर है।
शरीर को सामान्य होने दें :- पहले पसीना सूखने दें और सांस को सामान्य होने दें, फिर पानी पिएं।

इसके साथ ही अन्य सावधानियां भी बरतें जैसे बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें। फलों का रस या नारियल पानी भी शरीर को ठंडक और ऊर्जा देता है। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें, क्योंकि वे जल्दी डिहाइड्रेट हो जाते हैं।

 
यह भी पढ़ें-

 

सुरक्षा एजेंसियों को मणिपुर में उग्रवादियों के पास मिला हाईटेक हथियारों का जखीरा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,509फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
309,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें