29 C
Mumbai
Monday, December 8, 2025
होमक्राईमनामाशक के चलते पत्नी पर किया 19 बार कैंची से हमला, आरोपी...

शक के चलते पत्नी पर किया 19 बार कैंची से हमला, आरोपी पति गिरफ्तार !

ये घटना लखनऊ में उस समय हुई, जब सुमन कुतुबपुर इलाके में लंबेकेश्वर पार्क के पास सब्जी खरीद रही थी। तभी बृजमोहन वहां आया और सुमन पर कैंची से हमला कर दिया| देखते ही देखते बृजमोहन ने सुमन पर कैंची से 19 वार किए और मौके से फरार हो गया|

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है|एक शख्स ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उस पर 19 बार चाकू से हमला किया है| ये सब सीसीटीवी वीडियो में कैद हो गया है| आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है|ये घटना लखनऊ में उस समय हुई, जब सुमन कुतुबपुर इलाके में लंबेकेश्वर पार्क के पास सब्जी खरीद रही थी। तभी बृजमोहन वहां आया और सुमन पर कैंची से हमला कर दिया| देखते ही देखते बृजमोहन ने सुमन पर कैंची से 19 वार किए और मौके से फरार हो गया|

दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया| हमले के बाद सुमन घायल होकर गिर पड़ी। यह जानकारी मिलने पर सुमन का बेटा राहुल थाने पहुंचा और अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। राहुल की शिकायत के मुताबिक पुलिस ने बृजमोहन के खिलाफ धारा 324, 342 के तहत मामला दर्ज कर लिया है| पुलिस ने बृजमोहन को गिरफ्तार कर लिया है| सुमन का इलाज केजीएमयू अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। लेकिन, सुमन के शरीर पर कई चोटें हैं|
पुलिस के मुताबिक, बृजमोहन को सुमन पर विवाहेतर संबंध होने का संदेह था। इस वजह से दोनों के बीच लगातार झगड़ा होता रहता था| राहुल ने कहा कि बृजमोहन ने पहले भी सुमन पर हमला किया था| इस मामले में बृजमोहन के खिलाफ दिसंबर में शिकायत दर्ज कराई गई थी|
यह भी पढ़ें-

“…नहीं तो खेल हो जाएगा”, बच्चू कडू ने कहा ‘जानबूझकर नहीं जाऊंगा मीटिंग में, क्योंकि…’!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,705फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें