28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामाआर्म्स डीलर संजय भंडारी की संपत्तियां कुर्क कराने के लिए कोर्ट पहुंची...

आर्म्स डीलर संजय भंडारी की संपत्तियां कुर्क कराने के लिए कोर्ट पहुंची ईडी!

ईडी की ओर से दाखिल अर्जी पर शनिवार को सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी ने अपने पक्ष में कई अहम दलीलें पेश कीं।

Google News Follow
आर्म्स डीलर संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) घोषित किए जाने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उसकी देशभर में स्थित संपत्तियों को जब्त करने की मांग को लेकर राऊज एवेन्यू कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है। ईडी की ओर से दाखिल अर्जी पर शनिवार को सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी ने अपने पक्ष में कई अहम दलीलें पेश कीं।

ईडी ने कोर्ट को बताया कि संजय भंडारी से सीधे तौर पर जुड़ी जितनी भी संपत्तियां हैं, चाहे वे कंपनियों के माध्यम से अर्जित की गई हों या व्यक्तिगत मालिकाना हक में हों, उन पर अब तक किसी भी व्यक्ति या संस्था ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। एजेंसी का कहना है कि ऐसे में ये संपत्तियां जब्त किए जाने के योग्य हैं।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुसार, भगोड़ा आर्थिक अपराधी (एफईओ) घोषित किए गए व्यक्ति की संपत्तियां दो श्रेणियों में बांटी जाती हैं। पहली श्रेणी में अपराध के जरिए अर्जित की गई संपत्ति शामिल है, और दूसरी श्रेणी में भारत या विदेश में मौजूद ऐसी कोई भी संपत्ति आती है, जिसमें आरोपी की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी हो।

ईडी का कहना है कि कानून के तहत इन दोनों प्रकार की संपत्तियों को जब्त करना अनिवार्य है, ताकि आरोपी विदेश में रहकर जांच और कानूनी कार्रवाई से बचने में सफल न हो सके।

ईडी ने यह भी स्पष्ट किया कि अदालत के आदेशों के अनुरूप ही विदेशों में स्थित संपत्तियों की जब्ती को लेकर संबंधित देशों के साथ पत्राचार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इस पूरे मामले पर राउज एवेन्यू कोर्ट अब अगली सुनवाई 19 अगस्त को करेगा, जिसमें संपत्तियों की जब्ती पर अंतिम फैसला आने की संभावना है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों कोर्ट ने संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था, जिसके बाद अब ईडी उसकी संपत्तियों की जब्ती के लिए कानूनी कार्रवाई तेज कर चुकी है।

यह भी पढ़ें-

वोटर लिस्ट से जुड़े तेजस्वी यादव के दावे को भाजपा ने बताया ‘फर्जी’, शेयर की सूची!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें