30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाबोम्मई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज, राजभवन में सभी मंत्री लेंगे...

बोम्मई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज, राजभवन में सभी मंत्री लेंगे शपथ

Google News Follow
नई दिल्ली। कर्नाटक की बीजेपी सरकार में आज बदलाव देखने को मिल सकता है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई फ़िलहाल दिल्ली में हैं। सीएम बोम्मई ने बताया कि बुधवार यानी आज 2. 15 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। सभी मंत्री राजभवन में शपथ लेंगे।

We’ll get the official council of ministers list who will take oath at Raj Bhavan. The ceremony will take place at 2.15 pm at Raj Bhavan: Karnataka CM Basavaraj Bommai pic.twitter.com/ApsnZDaLLr
— ANI (@ANI) August 4, 2021

बोम्मई ने कहा कि बीएस येदियुरप्पा से विचार-विमर्श के बाद ही नए मंत्रियों का नाम तय होगा। उन्होंने कहा कि पिछली टीम को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल को संतुलित रखा जाएगा। नाम तय करते समय क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व के संतुलन पर भी ध्यान होगा। उप-मुख्यमंत्री के मसले पर भी बैठक में फैसला होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री पद को लेकर अलग-अलग राय है।
बी वाई विजयेंद्र के मसले पर बुधवार की बैठक में मुद्दा साफ हो जाएगा। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद बसवराज बोम्मई राज्य की कैबिनेट में फेरबदल पर चर्चा के लिए दिल्ली में हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि वह नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों के चयन में हस्तक्षेप नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि उनके उत्तराधिकारी और नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पार्टी नेतृत्व के परामर्श से अपनी टीम चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। साथ ही येदियुरप्पा ने बताया था कि बोम्मई दिल्ली में हैं, कुछ दिनों में वह केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा करेंगे और तय करेंगे कि उनके मंत्रिमंडल में कौन होना चाहिए, मैं इसमें दखल नहीं दूंगा कि किसे मंत्री बनाया जाना चाहिए या नहीं। बोम्मई पूरी तरह से स्वतंत्र हैं। बता दें कि हाल ही में बीएस येदियुरप्पा की जगह बीजेपी ने बसवराज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें