28 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाबॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी "यामाई ममता नंद गिरि"​​ बनी​ महामंडलेश्वर!

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी “यामाई ममता नंद गिरि”​​ बनी​ महामंडलेश्वर!

ममता कुलकर्णी की कुल संपत्ति लगभग $10 मिलियन यानी ₹85 करोड़ है। यह संपत्ति उन्होंने बॉलीवुड में अपने सुनहरे ​सफर के दौरान अर्जित की।​

Google News Follow

प्रयागराज महाकुंभ की संगम स्थली सेलिब्रेटियों को लेकर भी चर्चा का विषय बनी हुई है| इसमें और नाम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी ममता कुलकर्णी का भी लिया जा रहा है, अब उन्हें यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जायेगा| इसके लिए उन्होंने 23 साल तक तप किया और कई परीक्षाएं पास कीं|और वे सबकुछ त्याग कर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी गयी हैं|

​बता दें कि पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ इश्क फरमाते देखा गया था| 24 साल बाद भारत लौटीं ममता कुलकर्णी ने आने के दौरान यह बताया था कि वह कुंभ के लिए आई हैं, लेकिन यह नहीं बताया था कि वह यहां आकर सबकुछ त्याग कर किन्नर अखाडे़ की महामंडलेश्वर बन जाएंगी| ​

बॉलीवुड और भारत से एकदम से गायब हुईं यामाई ममता नंद गिरि ​वर्ष​ 1991 में बॉलीवुड में कदम रखा था​|​ बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम कर चुकीं ममता ने ​वर्ष​ 2003 में ​बॉलीवुड को अलविदा कर दिया था| अपने​ फ़िल्मी सफर में उन्होंने मात्र 12 साल में 40 से ज्यादा फिल्में कीं​|​ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ​ममता कुलकर्णी की कुल संपत्ति लगभग $10 मिलियन यानी ₹85 करोड़ है। यह संपत्ति उन्होंने बॉलीवुड में अपने सुनहरे करियर के दौरान अर्जित की।​

ममता की ​वर्ष​ 2013 में ‘ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिनी’ बुक आई, जिसमें ​अभिनेत्री ने खुलासा किया था ‘कुछ लोग दुनिया में काम के लिए पैदा होते हैं और कुछ भगवान की भक्ति के लिए, मैं ईश्वर के लिए हूं’​|​ ममता ने कहा था कि अगर वह अभिनय की दुनिया में नहीं गई होतीं तो वह कब की अध्यात्म में चली जातीं​|​

​​बता दें कि प्रयागराज​ महाकुंभ में पिंडदान कर चुकीं ममता का जन्म 20 अप्रैल 1972 को एक ब्राह्मण मराठी परिवार (मुंबई) में हुआ था​|​ ममता के बचपन का नाम पद्मावती था​|​ मुंबई के वर्सोवा में सेंट जोसेफ स्कूल से पढ़ाई की​|​ ममता को ​​अभिनय​ का कोई शौक नहीं था, लेकिन उनकी मां ने उनकी खूबसूरती देखते हुए उन्हें कभी खुद ​हीरोइन​ बनना चाहती थीं​|​

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, टीवी सीरियल रामायण के मेकर रामानंद सागर एक्ट्रेस ममता की मां को अपनी फिल्म में बतौर एक्ट्रेस लेना चाहते थे, लेकिन शादी के चलते मना कर दिया. ममता के पिता मुकुंद कुलकर्णी हैं और बहन मुलिना कुलकर्णी हैं​|​

मुलिना खुद एक ​अभिनेत्री​ ​के​ रूप में साउथ सिनेमा में काम कर चुकी हैं​|​ मुलिना की शादी संजय कदम से हुई थी, लेकिन शादी के बाद ससुरालवालों ने उन्हें फिल्मों में ​अभिनय​ करने पर पाबंदी लगा दी​|​ ममता कुलकर्णी कई बॉलीवुड फिल्मों में मशहूर ​अभिनेत्री तन्वी आजमी की कजिन हैं और दोनों मौसेरी बहन हैं​|​ वहीं, तन्वी आजमी ​अभिनेत्री​ शबाना आजमी की ननद है और फिल्म घूमर की ​​अभिनेत्री​ सय्यामी खैर ममता कुलकर्णी की भतीजी हैं​|​

यह भी पढ़ें-

महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी, ​​​साधु-संतों के अखाड़ों में शंकराचार्य​ के बाद होता है ‘श्रेष्ठ पद’!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें