29.8 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियावित्त मंत्री बिष्णु पौडेल को भीड़ ने दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल!

वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल को भीड़ ने दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल!

भीड़ ने उन्हें कपड़े उतारकर सिर्फ अंडरवियर में सड़कों पर घसीटा।

Google News Follow

नेपाल में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद देशभर में उग्र प्रदर्शनों का दौर जारी है। राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल (Bishnu Paudel) को प्रदर्शनकारी सड़कों पर दौड़ाते और बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है।

सड़क पर पीटे गए वित्त मंत्री

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि भीड़ संकरी गलियों में वित्त मंत्री पौडेल का पीछा करती है। मंत्री खुद को बचाने के लिए भागते नज़र आते हैं, लेकिन अचानक सामने से आए एक शख्स के लात मारने से वे जमीन पर गिर जाते हैं। इसके बाद गुस्साई भीड़ उन पर टूट पड़ती है और उन्हें लात-घूंसों से बुरी तरह पीटती है।

एक अन्य वीडियो में उन्हें प्रदर्शनकारियों द्वारा घसीटते और अपमानित करते हुए भी दिखाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीड़ ने उन्हें कपड़े उतारकर सिर्फ अंडरवियर में सड़कों पर घसीटा। हालांकि, इन वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

कैसे शुरू हुआ विरोध

यह हिंसक आंदोलन सोमवार को तब भड़का जब सरकार ने फेसबुक, एक्स (पूर्व ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। हालांकि बाद में सरकार ने यह आदेश वापस ले लिया, लेकिन तब तक लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच चुका था। प्रदर्शनों की शुरुआत भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और राजनीतिक कुप्रबंधन के खिलाफ हुई थी, लेकिन अब यह पूर्ण राजनीतिक विद्रोह में बदल चुका है।

ओली का घर और संसद भवन जला

उग्र भीड़ ने प्रधानमंत्री ओली के भक्तपुर स्थित निजी आवास को आग के हवाले कर दिया। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के आधिकारिक निवास और संसद भवन में भी आगजनी की गई। काठमांडू की सड़कों पर कई गाड़ियां और ट्रक जलते हुए देखे गए, जिससे पूरा शहर धुएं से भर गया।

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पीएम ओली हेलिकॉप्टर से देश छोड़कर भाग गए हैं। हालांकि, अब तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:

हर 10 में से 6 भारतीय युवा बचत को दे रहे प्राथमिकता : रिपोर्ट!

नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारतीय नागरिकों के लिए विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी!

पूर्व मंत्री अश्वनी कुमार बोले, पीएम मोदी का पंजाब दौरा सराहनीय कदम!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें