26 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामावसीम रिजवी उर्फ ​​जितेंद्र त्यागी पर साजिश रचने का केस, यह है मामला  

वसीम रिजवी उर्फ ​​जितेंद्र त्यागी पर साजिश रचने का केस, यह है मामला  

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

वसीम रिजवी उर्फ ​​जितेंद्र त्यागी सहित आठ लोगों पर साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। यह केस लखनऊ के सआदतगंज थाने में दर्ज किया गया है। यह आरोप एक महिला ने लगाया है। महिला का आरोप है कि वसीम रिजवी उर्फ ​​जितेंद्र त्यागी सहित अन्य लोगों ने उसकी बहन की वीडियो एडिट कर वायरल कर किया गया था। बता दें कि 2016 में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद पर एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

इस मामले की शिकायत लड़की के पिता ने की थी। अब महिला का आरोप है कि उसके पिता नौशाद अली ने वसीम रिजवी के दबाव में आकर यह मामला दर्ज कराया था। 2016 में वसीम रिजवी ने आरोप लगाया था कि महिला की छोटी बहन का यौन शोषण किया गया। शिकायत के अनुसार, एक वीडियो वायरल होने के बाद कल्बे जवाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

 

अब वसीम रिजवी और सात अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर लखनऊ के सआदतगंज थाने में दर्ज कराई गई है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने इस्लाम त्याग दिया है और पिछले साल दिसंबर में हिंदू धर्म अपना लिया था। उनके द्वारा हिंदू धर्म अपनाये जाने के बाद उनका नाम जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी रखा गया।

 ये भी पढ़ें 

 

पंजाब: ED ने CM चन्नी के भतीजे को किया गिरफ्तार, आठ घंटे हुई पूछताछ 

हिजाब विवाद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी हवा, ट्वीट कर कही ये बात…      

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,345फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें