29 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियामात्र 50 साल में ही जिंदगी की जंग हार गए BJP के...

मात्र 50 साल में ही जिंदगी की जंग हार गए BJP के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी

Google News Follow

Related

गोरखपुर। देवरिया के सांसद, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र व संतकबीर नगर से भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का बुधवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार की रात लगभग 10.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 50 साल के थे और लीवर की बीमारी से पीडि़त थे।
शरद त्रिपाठी के निधन पर उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया. स्वतंत्र देव सिंह ने लिखा, “संतकबीरनगर से पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता शरद त्रिपाठी जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिजनों को यह दुःख सहने का संबल प्रदान करे. ॐ शान्ति…”
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने निधन पर शोक जताते हुए लिखा, “मैं निशब्द हूं। ऐसा लगता अभी बोल उठेगा शरद ‘चल दीदी क्षेत्र में कार्यक्रम करना है’ चला गया, प्रभु की यही इच्छा थी. ईश्वर शरद त्रिपाठी जी की आत्मा को शांति दें, अपने श्री चरणों में स्थान दें.”यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि मैं शरद त्रिपाठी के निधन से नि:शब्द हूं.बीजेपी के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी मूलरूप से गोरखपुर के निवासी थे, पैतृक निवास खजनी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें