29.3 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियापूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी को यकीन, टीम इंडिया जीतेगी मुकाबला!

पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी को यकीन, टीम इंडिया जीतेगी मुकाबला!

सभी 11 खिलाड़ी महत्वपूर्ण हैं। 90 ओवरों का खेल है। मैच के अंत तक, आखिरी बॉल में आखिरी विकेट नहीं गिरा, तो नतीजा नहीं आएगा। मैं इंतजार करूंगा।

Google News Follow
भारत-इंग्लैंड के बीच लीड्स में जारी पहला टेस्ट रोमांचक मोड़ पर है। इंग्लैंड को आखिरी दिन जीत के लिए 350 रन की दरकार है, जबकि उसके पास पूरे 10 विकेट शेष हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील जोशी का मानना है कि टीम इंडिया इस मुकाबले को जीत सकती है।

बाएं हाथ के स्पिनर सुनील जोशी ने ‘आईएएनएस’ से कहा, “सभी 11 खिलाड़ी महत्वपूर्ण हैं। 90 ओवरों का खेल है। मैच के अंत तक, आखिरी बॉल में आखिरी विकेट नहीं गिरा, तो नतीजा नहीं आएगा। मैं इंतजार करूंगा। जडेजा, बुमराह जैसे खिलाड़ियों को पार्टनरशिप में खेलना होगा। मुझे शत प्रतिशत यकीन है कि हम टेस्ट मैच जीतेंगे।”

जब पूर्व क्रिकेटर से केएल राहुल, गिल और पंत को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “सभी खिलाड़ी अपना-अपना रोल निभा रहे हैं, जो अच्छी बात है। हर मैच में हर कोई खिलाड़ी परफॉर्म नहीं कर सकता। चाहे 11 हों या 15, सभी को मौका मिलेगा और सभी परफॉर्म करेंगे।”

मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 471 रन बनाए। भारत की ओर से इस पारी में यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147) और ऋषभ पंत (134) ने शतक जड़े।

इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन जोड़े। इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने 106 रन की पारी खेली, जबकि हैरी ब्रूक महज एक रन से शतक चूक गए।

भारत के पास पहली पारी के आधार पर छह रन की लीड थी। इसके बाद टीम इंडिया ने केएल राहुल (137) और ऋषभ पंत (118) की शानदार पारियों के दम पर दूसरी पारी में 364 रन बनाए।

इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का टारगेट मिला, जिसका पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने चौथे दिन की समाप्ति तक छह ओवरों में बगैर कोई विकेट गंवाए 21 रन बनाए। अंतिम दिन उसे जीत के लिए 350 रन की जरूरत है।

यह भी पढ़ें-

आयुर्वेद: सोने से पहले हल्दी दूध पीने से डिप्रेशन समेत कई समस्याएं दूर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें