PM मोदी के पत्र का दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स का जवाब

PM मोदी के पत्र का दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स का जवाब
साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनका धन्यवाद किया है। पीएम मोदी द्वारा गणतंत्र दिवस दी गई बधाई को लेकर उन्होंने भी एक पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि मेरा पूरा परिवार गणतंत्र दिवस मना रहा है।

बता दें कि साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा है। इससे पहले पीएम मोदी ने एक पत्र लिखकर साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स को बधाई दी थी और जोंटी रोड्स के भारत के प्रति  लगाव का जिक्र किया है। पीएम मोदी ने उन्हें भारत का दोस्त बताया है। पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा कि, भारत से नमस्ते, 26 जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस मनाते  हैं। यह वह अवसर है जब संविधान सभा में बहस के बाद भारत का संविधान लागू हुआ था। मै आपको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। …

जोंटी रोड्स ने पीएम मोदी का पत्र मिलने का जवाब लिखते हुए कहा कि, आपके भावपूर्ण शब्द  के लिए नरेंद्र मोदी जी। मै भारत के हर दौरे के साथ खुद को एक व्यक्ति के तौर पर खुद को समृद्ध पाता हूं। उन्होंने आगे लिखा मेरा पूरा परिवार भारत के साथ गणतंत्र दिवस मनाता है और संविधान की आवश्यकताओं का सम्मान करता है। जिससे भारत के नागरिकों की रक्षा होती है।
ये भी पढ़ें

गणतंत्र दिवस: PM मोदी ने उत्तराखंड की टोपी, मणिपुर गमछा पहनकर चौंकाया  

”भारत एक प्राचीन सभ्यता, लेकिन एक युवा देश”  

Exit mobile version