31.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाभविष्य में होने वाली घटनाओं को प्री या पोस्ट कोविड के रूप...

भविष्य में होने वाली घटनाओं को प्री या पोस्ट कोविड के रूप में याद करेंगे:पीएम

Google News Follow

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा पर “वर्चुअल वेसाक ग्लोबल सेलिब्रेशन”  में कहा कि कोरोना की बीमारी को लेकर लोगों की समझ बढ़ी है। कोविड-19 के बाद धरती पहले जैसा नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाली घटनाओं को प्री या पोस्ट कोविड के रूप में याद किया जाएगा। इस दौरान पीएम ने भाषण के दौरान कोरोना से मारे गए लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और भारतीय वैज्ञानिकों को सराहा।

बुद्ध पूर्णिमा पर “वर्चुअल वेसाक ग्लोबल सेलिब्रेशन” के अवसर पर भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि अब इस महामारी को लेकर बेहतर समझ विकसित हो गई है। हमारे पास टीके उपलब्ध हैं जो लोगों की जान बचाने और महामारी को हराने के लिए महत्वपूर्ण है। भारत को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस चुनौती का मजबूती से मुकाबला कर रहा है और इसमें टीके की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने इस महामारी में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस महामारी में जिन्होंने अपने प्रियजन को खोया और जो इससे पीड़ित रहे, वह उनके दुख में शामिल हैं।

मालूम हो कि वेसाक ग्लोबल सेलिब्रेशन का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) के सहयोग से किया जाता है। इसमें दुनिया भर के बौद्ध संघों के सर्वोच्च प्रमुख शामिल होते हैं। पीएमओ के मुताबिक इस समारोह को दुनिया के 50 से अधिक प्रमुख बौद्ध धार्मिक नेता संबोधित करते हैं। यह आयोजन वेसाक बुद्ध पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्म, बुद्धत्व की प्राप्ति और महा परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें