भारत-कनाडा तनाव के बीच खालिस्तानी सुक्खा की हत्या, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी     

दविंदर बंबीहा गैंग के सुखदूल सिंह उर्फ़ सुक्खा की हत्या अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर की है।    

भारत-कनाडा तनाव के बीच खालिस्तानी सुक्खा की हत्या, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी     

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर विवाद के बीच कनाडा में एक और गैंगस्टर की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह हत्या दविंदर बंबीहा गैंग के सुखदूल सिंह उर्फ़ सुक्खा की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि सुक्खा की हत्या अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर की है। यह हत्या उसी प्रकार की गई है जिस प्रकार खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की गई थी। खबरों में दावा किया गया है कि यह हत्या गैंगवार की वजह से हुई है। इस हत्या के मामले में  लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर जिम्मेदारी ली है।

 गौरतलब है कि सुक्खा 2017 में फर्जी दस्तावेजों के सहारे कनाडा भाग गया था। सुक्खा के खिलाफ भारत में सात केस दर्ज है। भारतीय कानूनों से बचने के लिए कई गैंगेस्टर कनाडा भाग गए थे। बताया जाता है कि कनाडा में खालिस्तानी समर्थक और गैंगेस्टर पनाह लिए हुए हैं। इसके साथ ये भारत विरोधी गतिविधियां चला रहें हैं। वहीं, कनाडा इस हत्या के पीछे भारत का हाथ बताकर खुद को किनारा अजेंडा सेट कर रहा है। एनआईए ने हाल ही में मोस्ट वांटेंड की लिस्ट जारी की थी। जिसमें सुक्खा का भी नाम शामिल है।
 बताया जा रहा है कि सुक्खा दुनेके को 15 गोलियां मारी गई। खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी घटना है। उसे बुधवार की देर रात मारा गया। सुक्खा पंजाब के मोगा गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि सुक्खा अपराधी बनने से पहले मोगा डीसी कार्यालय में काम कर चुका है। सुक्खा का नाम नंगल अंबिया हत्याकांड में भी सामने आया था। बताया जा रहा है कि सुक्खा के गाँव मोगा में भी कार्रवाई हो रही है।
 .
ये भी पढ़ें 

भारत ने कनाडा नागरिकों के एंट्री बैन, वीजा सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद 

 भारत-कनाडा संकट: आगामी महीनों में व्यवसायों पर संभावित प्रभाव

Exit mobile version