30.5 C
Mumbai
Wednesday, May 20, 2026
होमदेश दुनियाजर्मन इन्फ्लुएंसर का लिजलाज बड़ा खुलासा- “कोहली के खिलाफ झूठे आरोप लगाने...

जर्मन इन्फ्लुएंसर का लिजलाज बड़ा खुलासा- “कोहली के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए पैसे ऑफर किए गए”

“झूठे आरोप लगाने के लिए पत्रकारों ने संपर्क किया”

Google News Follow

Related

IPL 2026 के बीच विराट कोहली द्वारा इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर की प्रोफ़ाइल लाइक करने का मामला काफी चर्चा में था। अब यह मामला नया मोड़ लेता दिखाई दे रहा है। जर्मन सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लिजलाज ने खुलासा किया है कि कुछ पत्रकारों ने उन्हें विराट कोहली के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान देने और झूठे आरोप लगाने के लिए पैसे ऑफर किए थे। हालांकि उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

फिल्मीमंत्रा मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में लिजलाज ने कहा कि वह सिर्फ प्रचार या पैसों के लिए किसी की छवि खराब नहीं कर सकतीं। इंटरव्यू के वायरल क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं।

लिजलाज ने कहा, “कुछ पत्रकारों ने तो मुझे उनके (विराट कोहली) बारे में बुरी बातें कहने और उन चीज़ों के बारे में आरोप लगाने के लिए पैसे भी दिए जो उन्होंने कभी नहीं किए। लेकिन मैं ऐसा क्यों करुँगी? मैं शौहरत या पैसे के लिए ऐसा कभी नहीं करुँगी।”

इन्फ्लुएंसर ने यह भी साफ किया कि वह विराट कोहली को पसंद करती हैं और उन्हें अपने पसंदीदा क्रिकेटरों में मानती हैं। उन्होंने बताया कि जब यह पूरा विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब उन्हें शुरुआत में इसकी जानकारी भी नहीं थी। लिजलाज ने कहा, “मुझे तब पता चला जब लोगों ने मुझे कॉल करना शुरू किया. मैंने इसे अपने नोटिफ़िकेशन में भी नहीं देखा.”

दरअसल  विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट से लिजलाज की एक पुरानी पोस्ट लाइक किया हुआ दिखाई दिया। उस तस्वीर में लिजलाज के साथ फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य भी मौजूद थे। चूंकि कोहली उस इन्फ्लुएंसर को फॉलो नहीं करते, इसलिए सोशल मीडिया पर इसे लेकर मीम्स और चर्चाओं की बाढ़ आ गई।

कुछ ही मिनटों में स्क्रीनशॉट वायरल हो गए और सोशल मीडिया यूजर्स ने 2025 में हुए अवनीत कौर विवाद की तरह फिर से “एल्गोरिद्म” वाले मजाक शुरू कर दिए। उस समय भी कोहली ने सफाई देते हुए कहा था कि इंस्टाग्राम फीड क्लियर करते समय गलती से इंटरैक्शन हुआ था।

इस बार भी सोशल मीडिया पर “एल्गोरिदम ने एक और इंटरैक्शन दर्ज किया” जैसे मीम्स तेजी से ट्रेंड करने लगे। हालांकि यह मामला किसी बड़े विवाद की बजाय अधिकतर मजाक और ट्रोलिंग तक सीमित रहा।

बाद में लिजलाज ने कहा कि शुरुआत में उन्हें अच्छा लगा था कि विराट कोहली ने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, लेकिन बाद में उन्हें बुरा भी लगा क्योंकि इस वजह से कोहली को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

विवाद के बीच लिजलाज का एक पुराना वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह रॉयल चैलेंजर बँगलोर की समर्थक दिखाई दे रही थीं। वीडियो में उन्होंने विराट कोहली को दुनिया के सबसे रोमांचक खिलाड़ियों में से एक बताया था।

वहीं क्रिकेट की बात करें तो आईपीएल 2026 में विराट कोहली का प्रदर्शन शुरुआत में काफी मजबूत रहा। उन्होंने पहले 11 मैचों में 379 रन बनाए और लगातार नौ मैचों में दोहरे अंक तक पहुंचे। उनकी बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी अंक तालिका में मजबूत स्थिति में पहुंची।

हालांकि पिछले दो मुकाबलों में कोहली लगातार दो बार शून्य पर आउट हुए हैं। आगामी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनकी फॉर्म पर सभी की नजरें रहेंगी। प्लेऑफ नजदीक आने के साथ ही कोहली की बल्लेबाजी एक बार फिर आरसीबी के लिए सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गई है।

यह भी पढ़ें:

गोमुखासन से कंधे, पीठ दर्द और खराब पोस्चर में मिलेगा आराम!

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन

पीएम मोदी के काफ़िले में 50 % कटौती और EV इस्तेमाल बढ़ाने के निर्देश

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,465फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें