29.6 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमदेश दुनियाबिना बेहोश किये लड़की की हुई ब्रेन की सर्जरी, जानें इसके पीछे...

बिना बेहोश किये लड़की की हुई ब्रेन की सर्जरी, जानें इसके पीछे का राज

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। आपको जान कर हैरानी होगी कि एक लड़की को बिना बेहोश किये कैसे ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी की जा सकती है, लेकिन यह कमाल हो चुका है।दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ) के न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट ने ऐसा कारनामा हनुमान चालीसा के सहयोग से किया। जानिए पूरा मामला।

ब्रेन की सर्जरी मरीज और डॉक्टर दोनों के लिए सबसे जटिल प्रक्रियाओं में से एक मानी जाती है। ऐसी किसी सर्जरी के दौरान मरीज को कोई परेशानी न हो और उसे सर्जरी का पता भी न चले इसके लिए डॉक्टरों द्वारा काफी सतर्कता भी बरती जाती है, लेकिन अब दिल्ली एम्स की न्यूरो एनेस्थीटिक टीम द्वारा मरीज को बेहोश किए बिना ही ब्रेन सर्जरी किए जाने का कमाल किया गया है। सर्जरी के दौरान महिला मरीज न सिर्फ पूरी तरह होश में रही, बल्कि ऑपरेशन टेबल पर ही वह हनुमान चालीसा का पाठ भी करती रही। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एम्स में दो वेक क्रैनियोटॉमी की गईं। इनमें से एक 24 साल की युवा स्कूल टीचर थी, जिसके मस्तिष्क के बाईं ओर बड़ा ब्रेन ट्यूमर (ग्लियोमा) था। डॉक्टर जब उसका ट्यूमर निकाल रहे थे, तब वह हनुमान चालीसा का पाठ करती रही। ऑपरेशन थियेटर में मौजूद किसी सदस्य ने इसका वीडियो बना लिया। सर्जरी के बाद उसने अपने बालों में शैम्पू किया और बिना किसी कमी के उस पर की जाने वाली किसी भी सर्जरी से बेखबर होकर ऑपरेशन थियेटर से मुस्कुराते हुए बाहर निकली। बता दें कि सही एनेस्थीसिया देखभाल और सहायक उपकरणों ने डॉक्टरों के काम को थोड़ा आसान बना दिया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,273फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें