30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमक्राईमनामागोवा में रूसी नागरिक द्वारा प्रेमिका की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

गोवा में रूसी नागरिक द्वारा प्रेमिका की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

एक और रूसी महिला की मौत का आरोप

Google News Follow

गोवा के उत्तर गोवा जिले में एक रूसी नागरिक को दो अलग-अलग घटनाओं में दो रूसी महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय एलेक्सी (अलेक्सेई) लियोनोव ने पहले मोरजिम में एक रूसी महिला की कथित तौर पर हत्या की और इसके अगले ही दिन अरामबोल में अपनी प्रेमिका की गला रेतकर जान ले ली। मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गुरुवार(15 जनवरी) रात अरामबोल स्थित एक किराए के मकान में अपनी प्रेमिका एलेना कस्तानोवा (37) की हत्या की। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जांच में सामने आया है कि लियोनोव ने कस्तानोवा के हाथ-पैर बांधकर उसे कमरे में बंद करने की कोशिश की। जब कस्तानोवा ने भागने का प्रयास किया, तो आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मकान मालिक उत्तम नाइक ने घटना की सूचना गोवा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में केस नंबर 05.26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2) और 103(1) में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि लियोनोव पर एक दिन पहले एक और रूसी महिला की हत्या का भी आरोप है। पुलिस के अनुसार, 14 जनवरी की रात 11 बजे के बाद मोरजिम में रहने वाली रूसी नागरिक एलेना वानीवा (37) की उसके कमरे में कथित तौर पर चाकू से गला रेतकर हत्या की गई। यह घटना भी कथित रूप से विवाद के बाद हुई थी। इस मामले की शिकायत वानीवा की मकान मालकिन ने दर्ज कराई थी।

जांच अधिकारियों ने बताया कि पहली हत्या के बाद लियोनोव 15 जनवरी की शाम को लगभग आठ किलोमीटर दूर अरामबोल गया, जहां वह कस्तानोवा से मिलने पहुंचा और वहां दूसरी हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों महिलाओं के शव बरामद किए।

मंद्रेम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोहरे हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने, आरोपी की मानसिक स्थिति और विवाद के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:

देश में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप रजिस्टर्ड, 21 लाख से अधिक लोगों को मिला रोजगार: पीयूष गोयल

ए आर रहमान के ‘कम्युनल एंगल’ के दावे पर बवाल

ईरान में अशांति के बीच भारत लौटे भारतीयों ने सरकार का जताया आभार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें