29 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाचोरों को भगवान ने दी यह सजा, दानपेटी में फंस गया हाथ

चोरों को भगवान ने दी यह सजा, दानपेटी में फंस गया हाथ

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

कोरबा।  छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में पॉवर हाउस रोड पर स्थित श्रीसिद्ध वटेश्वर हनुमान-शनि मंदिर में रात ताला तोड़कर दो चोर दानपेटी से रुपये चोरी करने मंदिर में घुसे। एक ने जैसे ही लोहे की दानपेटी में हाथ डाला तभी उसका हाथ फंस गया। चोर और उसका साथी पूरी रात हाथ निकालने की कोशिश करते रहे पर सफल नहीं हो पाए। सुबह मंदिर के पुजारी ने उन्हें देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुजारी ने दरवाजा बंद कर जैसे ही पुलिस को सूचना दी चोर का फंसा हाथ भी बाहर निकल गया।

आस पास के लोगों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह पांच बजे श्रीसिद्ध वटेश्वर हनुमान-शनि मंदिर के पुजारी मंदिर पहुंचे तो नजारा देखकर अवाक रह गए। मंदिर की दानपेटी के पास दो युवक खड़े थे। उनमें से एक की कलाई दानपेटी में फंसी थी तो दूसरा युवक उसके बाजू में असहाय खड़ा था। पुजारी ने मंदिर को बाहर से ताला लगाकर पुलिस को फोन किया गया। युवकों ने बताया कि वे दानपेटी से पैसे निकालने की कोशिश कर रहे थे। तभी एक चोर की कलाई इसमें फंस गई। साथी चोर ने लकड़ी और त्रिशूल अड़ाकर हाथ बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। कोतवाली टीआइ दुर्गेश शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी कथित तौर पर शातिर चोर हैं और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,350फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें