26 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमक्राईमनामासमाजवादी इत्र में 'काली कमाई' की बू, GST टीम की कई जगहों पर...

समाजवादी इत्र में ‘काली कमाई’ की बू, GST टीम की कई जगहों पर छापेमारी

150 करोड़ रुपए का टैक्स चोरी का मामला सामने आया

Google News Follow

Related

समाजवादी इत्र बनाने वाले कानपुर कारोबारी के यहां जीएसटी की टीम ने छापामारी की है। बताया जा रहा है कि  कारोबारी ने मुखौटा कंपनियों के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा का लोन ले रखा था। इसके अलावा जांच पड़ताल में 150 करोड़ रुपए का टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यापारी ने समाजवादी नाम से एक परफ्यूम लांच किया था, जिसमें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी मौके पर मजूद थे। कारोबारी की फैक्ट्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के चुनावी क्षेत्र कन्नौज में है।

बताया जा रहा है कि कर चोरी के शक में जीएसटी की टीम ने गुरुवार को कानपुर के इत्र व्यापारी  पीयूष जैन के घर, फैक्ट्री, कार्यालय पर छापेमारी की। यह कार्रवाई  मुंबई, कन्नौज  और गुजरात स्थित जगहों पर की गई। बताया जा रहा है कि पीयूष जैन एक माह पहले  समाजवादी नाम से एक परफ्यूम लांच किया था, जिसमें अखिलेश सिंह भी मौजूद थे। जीएसटी की टीम को पीयूष जैन के घरों और कार्यालयों से नकदी और कुछ कागजात जब्त किये गए हैं। खबरों में कहा गया है कि पीयूष जैन की दो सऊदी अरब और दो पूर्वी राज्यों में स्थित हैं।बताया जा रहा है कि कन्नौज की फैक्ट्री से मुंबई इत्र को भेजा जाता है इसके बाद यहां विदेशों भेजा जाता है है।

ये भी पढ़ें 

ओवैसी ने यूपी पुलिस को दी धमकी, कहा, …तो तुम्हें कौन बचाएगा? 

विवादित बयान के लिए जितेंद्र नारायण त्यागी पर मामला दर्ज  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें