33 C
Mumbai
Wednesday, February 11, 2026
होमदेश दुनियाISI से जुड़े संस्था के कार्यक्रम में शामिल हुए हामिद अंसारी और...

ISI से जुड़े संस्था के कार्यक्रम में शामिल हुए हामिद अंसारी और स्वरा भास्कर

अंसारी ने कहा कि भारत में बढ़ रही असहिष्णुता

Google News Follow

Related

पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अमेरिका में कहा कि भारत में असहिष्णुता बढ़ रही है। अंसारी ने जिस मंच से मोदी सरकार की आलोचना की है उसके एक आयोजक पर देश में दंगा भड़काने और आईएसआई से लिंक होने का आरोप है। अंसारी ने यह आरोप गणतंत्र दिवस के अवसर पर वाशिंगटन में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम में लगाया। उन्होंने कहा कि देश में संस्कृति राष्ट्रवाद को बदलने की कोशिश हो रही है। इसके अलावा देश में धार्मिक आधार पर असहिष्णुता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस मौके पर एक अमेरिकी सीनेटर और यूएस कांग्रेस के भी तीन सदस्य उपस्थित थे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग के चेयरमैन भी मौजूद थे। खबरों में कहा गया है कि इस कार्यक्रम अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हुई थीं।

कार्यक्रम में हामिद अंसारी और अन्य ने कश्मीर के सामाजिक कार्यकर्ता खुर्रम परवेज की गिरफ्तारी , यूएपीए कानून और अल्पसंख्यकों के खिलाफ की जाने वाली विवादित बयानों पर चर्चा की गई। हालांकि सरकार ने तमाम दावों को नकारती रही है। सरकार का कहना है कि देश में पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव होते हैं। जिसे भारत सरकार लोकतंत्र के तौर पर पेश करती है। सरकार का कहना है कि उसकी संसदीय प्रणाली और कानून पूरी तरह पारदर्शी हैं।

वहीं, बताया जा रहा है कि ‘बहुलतावादी संविधान का संरक्षण’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम को अमेरिका के 17 संगठनों ने किया था। जिसमें एक संगठन इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल भी है जिस पर त्रिपुरा की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट दायर एक हलफनामे में राज्य में हुए दंगों को भड़काने का जिम्मेदार ठहराया गया है। इस अलावा संगठन पर आईएसआई से लिंक होने का भी आरोप है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में महिला का अपहरण कर गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार  

पदक या मोदी सरकार का विरोध ? 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,227फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें