30.3 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026
होमदेश दुनियाहंता वायरस का खौफ: जहाज से पहले स्पेन पहुंचे डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस!

हंता वायरस का खौफ: जहाज से पहले स्पेन पहुंचे डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस!

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “फिलहाल जहाज पर हंता वायरस के लक्षण वाला कोई व्यक्ति नहीं मिला है।” टेड्रोस ने कहा कि कैनरी द्वीपसमूह और दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए खतरा “कम” है।

Google News Follow

Related

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) महासचिव टेड्रोस एडनॉम घेबेयेसस ने शनिवार को बताया कि वो स्पेन पहुंच चुके हैं। टेड्रोस के अनुसार वो कैनरी द्वीपसमूह के टेनेरिफ में एमवी होंडियस से उतरने वाले चालक समूह और यात्रियों को सुरक्षित उतारने की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। उनके साथ सरकारी अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।

इससे पहले स्पेन पहुंचने की जानकारी डब्ल्यूएचओ चीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। उन्होंने कहा, “मैं स्पेन पहुंच गया हूं, जहां मैं वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ टेनेरिफ की यात्रा करूंगा, ताकि एमवी होंडियस क्रूज जहाज से यात्रियों, चालक दल और स्वास्थ्य विशेषज्ञों को सुरक्षित उतारने की प्रक्रिया की निगरानी की जा सके।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “फिलहाल जहाज पर हंता वायरस के लक्षण वाला कोई व्यक्ति नहीं मिला है।” टेड्रोस ने कहा कि कैनरी द्वीपसमूह और दुनिया के बाकी हिस्सों के लिए खतरा “कम” है।

एमवी होंडियस पर सवार तीन यात्रियों, एक डच दंपति और एक जर्मन महिला की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग इस इससे संक्रमित पाए गए हैं। यह बीमारी आमतौर पर चूहों के जरिए फैलती है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया था कि संक्रमित लोगों में एंडीज वायरस पाया गया है, जो हंता वायरस का एकमात्र ऐसा प्रकार है जो इंसान से इंसान में फैल सकता है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। करीब 150 लोगों को लेकर चल रहे डच-ध्वज वाले जहाज के रविवार को टेनेरिफ पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद यात्रियों को विशेष उड़ानों के जरिए उनके देश भेजा जाएगा।

टेड्रोस की ही तरह शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि हंता वायरस से आम जनता को कम खतरा है।

डब्ल्यूएचओ प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमियर ने पत्रकारों से कहा, “यह एक खतरनाक वायरस है, लेकिन मुख्य रूप से उसी व्यक्ति के लिए जो वास्तव में संक्रमित है। आम जनता को इसे ज्यादा खतरा नहीं है। यह वायरस इतना संक्रामक नहीं है कि आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल जाए।”

डब्ल्यूएचओ के अनुसार शुक्रवार आठ संदिग्ध मामलों में से छह की पुष्टि हो चुकी थी लेकिन इसके बाद जहाज पर कोई नया संदिग्ध मामला सामने नहीं आया।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली सरकार ने 673 हेक्टेयर सेंट्रल रिज क्षेत्र को आरक्षित वन घोषित किया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,108फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें