29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाहरमनप्रीत कौर बोलीं, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार है! 

हरमनप्रीत कौर बोलीं, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार है! 

टीम के पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जमकर तारीफ की। उन्होंने खासतौर पर गेंदबाजों की सराहना की।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों से रौंदने के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय टीम से मिले 217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 69 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

टीम के पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जमकर तारीफ की। उन्होंने खासतौर पर गेंदबाजों की सराहना की। गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्होंने कहा, “यह बहुत अच्छा एहसास है। टूर्नामेंट से पहले, हमने बिना हारे आगे बढ़ने के बारे में बहुत बात की थी, लेकिन उससे भी जरूरी बात यह थी कि हम अपने तय किए गए ऊंचे स्टैंडर्ड के हिसाब से खेलें।

यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि हर कोई हर मैच में कितनी सकारात्मक सोच के साथ उतरता है। जिस भी खिलाड़ी को मौका मिला, उसने अच्छा प्रदर्शन किया। एक कप्तान और एक टीम के तौर पर, हम यही चाहते थे – बिना हारे आगे बढ़ना और लगातार अच्छा प्रदर्शन करना।”

उन्होंने टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन की विशेष तौर पर तारीफ करते हुए कहा, “हमें खुद से यही उम्मीद थी और यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि सभी ने पूरे भरोसे के साथ उस सोच को हकीकत में बदला। हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार है, क्योंकि हमने इस पर बहुत मेहनत की है। क्रांति गौड़ और नंदिनी जैसी युवा गेंदबाजों ने बड़ी जिम्मेदारियां उठाईं और जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया, खासकर पावरप्ले में उनकी गेंदबाजी शानदार थी।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे गेंदबाजी कोच और स्टाफ ने उनके साथ इसी पर बहुत बारीकी से काम किया था। युवा खिलाड़ियों के अलावा, हमारा स्पिन अटैक हमारी मुख्य ताकत है; श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा जैसी गेंदबाज लगातार मैच जिताने वाली खिलाड़ी रही हैं और हमेशा सबसे अधिक विकेट लेने वालों में शामिल रहती हैं। कुल मिलाकर, अनुभव और नए टैलेंट के बीच का तालमेल एकदम सही था और जरूरत पड़ने पर हर खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया।”

भारत की ओर से बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना ने 79 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, ऋचा घोष ने नाबाद 49 और शेफाली वर्मा ने 48 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट चटकाए, जबकि श्रेयंका पाटिल, शेफाली वर्मा और श्री चरणी ने दो-दो विकेट निकाले। फाइनल में भारतीय टीम ने 147 रनों से जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा। यह रनों के लिहाज से भारत की टी20 इंटरनेशनल में अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,259फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें