गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

Guwahati: Heavy Rains Disrupt Daily Life; Floodwaters Enter Homes. Following torrential rainfall during the intervening night of April 19 and 20 in Guwahati—the capital of Assam—severe waterlogging has emerged in several parts of the city. Daily life has been severely disrupted as roads have become inundated with water. In view of the gravity of the situation, the district administration has taken a major precautionary measure by issuing an order on Monday to keep all educational institutions closed. According to the order issued by Swapnil Paul, the District Commissioner and Chairman of the District Disaster Management Authority, Kamrup (Metro), all government and private schools and colleges falling under the jurisdiction of the Guwahati Municipal Corporation will remain closed on April 20. The administration took this decision with the safety of students, teachers, and staff in mind. In this regard, instructions for necessary action have been issued to all relevant departments, including the Assam State Disaster Management Authority, the Department of Higher Education, and the Directorate of Secondary Education. The administration is continuously monitoring the situation, and relief operations are currently underway in the waterlogged areas.

असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

जिला आयुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कामरूप (मेट्रो) के अध्यक्ष स्वप्नील पॉल द्वारा जारी आदेश के अनुसार गुवाहाटी नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज 20 अप्रैल को बंद रहेंगे। प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

इस संबंध में असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उच्च शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय सहित संबंधित सभी विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत कार्य भी जारी है।

स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि रात भर बारिश के बाद उन्हें ड्यूटी पर जाने के लिए पानी से भरी सड़कों से गुजरना पड़ा। वहीं, एक अन्य निवासी ने कहा कि शहर की सड़कों की हालत खराब है और नालियों के जाम होने के कारण जल निकासी की समस्या और बढ़ गई है।

एक निवासी ने कहा कि भारी बारिश ने गुवाहाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन जलभराव की समस्या ने शहरी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। रास्तों में पानी भरने और लोगों को आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई प्रमुख मार्गों पर पानी जमा होने से यातायात भी प्रभावित हुआ है।

गौरतलब है कि जहां उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, वहीं गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। रविवार रात से शुरू हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में कृत्रिम बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

यह भी पढ़ें-

​प्रधानमंत्री मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने की द्विपक्षीय बैठक

Exit mobile version