29 C
Mumbai
Friday, September 25, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाहिजाब विवाद: कई राज्यों में फैला विवाद, बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने

हिजाब विवाद: कई राज्यों में फैला विवाद, बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

कर्नाटक हिजाब विवाद यूपी, महाराष्ट्र ,पुडुचेरी में भी दस्तक दे दिया है। इसका विधान सभा चुनाव पर भी असर देखा जा सकता है। इसी को देखते हुए अब कांग्रेस अपने बयान पर बयान दे रही है। प्रियंका गांधी हिजाब का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि महिलाये कुछ भी पहन सकती है उन्हें संविधान में अधिकार प्राप्त है। बीजेपी ने भी इस मामले पर अपनी राय व्यक्त की है। कर्नाटक के मंत्री ने आरोप लगाया है इस मामले को उकसाया गया है और इसमें कांग्रेस का हाथ है। इस मामले में आज भी कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। मुंबई में समाजवादी पार्टी मुस्लिम छात्राओं के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चला रही है। विरोध प्रदर्शन की किया जा रहा है।

पुडुचेरी में भी हिजाब विवाद 
इस बीच खबर है कि सोमवार को पुडुचेरी के एक सरकारी स्कूल के बाहर कई कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक मुस्लिम लड़की को कक्षा के अंदर हिजाब पहनने की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन किया। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य घटना के बारे में पूछताछ करने के लिए अरियानकुप्पम में स्कूल गए। वहीं ,पुडुचेरी सरकार के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने अरियानकुप्पम गवर्नमेंट स्कूल हेड से मामले की जांच करने के लिए कहा है।  भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा है कि कि युवा लड़कियों से कहा जा रहा है कि वे शिक्षा के बजाय हिजाब चुनें।
कार्रवाई की गई
कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा है कि जहां भी अप्रिय घटना हुई है वहां कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। हमने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, वे बाहरी हैं, छात्र नहीं, पूछताछ के बाद हम आपको बताएंगे। सरकार दिन के अंत तक अदालत के आदेश की उम्मीद कर रही है। हम कोर्ट को सलाह नहीं दे सकते। कोर्ट के आदेश के बाद हमें इसे स्वीकार करना होगा। इससे पहले कर्नाटक के गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से मुलाकात की और उन्हें हिजाब विरोध के दौरान पथराव की घटनाओं के बाद की गई गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी।

 

महिला को कुछ भी पहनने का अधिकार : प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, “चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस की एक जोड़ी हो या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है। यह अधिकार भारतीय संविधान ने दिया है। महिलाओं को परेशान करना बंद करें।

विवाद के पीछे कांग्रेस का हाथ: बीजेपी कर्नाटक
भाजपा कर्नाटक ने ट्वीट किया, “हम कहते रहे हैं कि हिजाब विवाद के जन्म के पीछे कांग्रेस का हाथ है। उच्च न्यायालय में हिजाब के पक्ष में तर्क देने वाला एक वकील कांग्रेस का कानूनी प्रकोष्ठ का प्रतिनिधि है। क्या हमें यह कहने के लिए एक और उदाहरण की आवश्यकता है कि कांग्रेस इस दिशा में काम कर रही है। समाज को तोड़ रहे हो?”बता दें कि कर्नाटक में हिजाब को लेकर हुए विवाद में मंगलवर को बागलकोट में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और शिवमोग्गा में धारा 144 लागू कर दी गई। वहीं, कर्नाटक के सीएम ने स्कूलों और कॉलेजों को तीन दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया।

 ये भी पढ़ें 

 

पहले हिजाब, फिर किताब: हिजाब के समर्थन में बीड में लगे पोस्टर 

हिजाब विवाद: CM बोम्मई ने की शांति की अपील, 3 दिन स्कूल-कॉलेज बंद

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,260फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें