34 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमदेश दुनियाहिजाब विवाद: कर्नाटक में प्रदर्शन के बाद पथराव, शिमोगा में धारा 144 लागू   

हिजाब विवाद: कर्नाटक में प्रदर्शन के बाद पथराव, शिमोगा में धारा 144 लागू   

Google News Follow

Related

कर्नाटक में हिजाब का मामला गरमाता जा रहा है। मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इस बीच खबर है कि कर्नाटक के शिमोगा में छात्रों द्वारा पत्थरबाजी की गई, जिसकी वजह से वहां धारा 144 लागू कर दी गई है। यह कार्रवाई जिला प्रशासन ने की है। यह घटना उस समय हुई जब कुछ छात्र भगवा शॉल और हिजाब पहनकर लड़कियों द्वारा प्रदर्शन किया कर रहे थे इसी दौरान पथराव किया गया।

वहीं, कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री  बीसी नागेश ने हिजाब विवाद खड़ा करने के पीछे राजनीति साजिश बताई है। वहीं, दूसरी तरफ, हिजाब विवाद के बाद तिरंगा विवाद भी उठ खड़ा हुआ है। कांग्रेस के नेता डीके कुमार ने कुछ वीडियो जारी किया गया है। जिसमें एक स्कूल में भगवा झंडे लगाया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय ध्वज की जगह भगवा झंडा लगाया गया है। हालांकि अभी तक इस पर किसी सत्ता दल की कोई  प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

कांग्रेस के नेता डीके कुमार ने कहा है कि विवाद को देखते हुए कुछ समय के लिए शिक्षण संस्थानों को बंद कर देना चाहिए। बताया जा रहा है कि छात्रों द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी हुई जिसके बाद पुलिस को छात्रों को तितर बितर करने के लिए लाठी भी भांजी।

वहीं, हिजाब पहनकर कॉलेजों में आने की मांग कर रही छात्राओं द्वारा हाई कोर्ट में लगाई गई याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि अदालत किसी के भावनाओं के अनुसार नहीं चलेगा बल्कि संविधान के अनुसार चलेगा। कोर्ट ने कहा कि भावनाओं को दूर रखिये, आइये तथ्यों और संविधान के अनुसार चलें। जस्टिस कृष्णा दीक्षित ने कहा कि हम संविधान के अनुसार  फैसला करेंगे, संविधान हमारे लिए भगवद गीता है।

ये भी पढ़ें 

कर्नाटक हाई कोर्ट में हिजाब को लेकर होने वाली सुनवाई से पहले बवाल

कांग्रेस खुद 100 साल तक नहीं आना चाहती सत्ता में, जाने ऐसा क्यों कहा PM      

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,974फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें