30 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमक्राईमनामाभीषण सड़क हादसा : 6 महिलाओं की मौत, 4 गंभीर

भीषण सड़क हादसा : 6 महिलाओं की मौत, 4 गंभीर

मुख्यमंत्री ने सभी घायलों का उपचार और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों अफसरों को दिए हैं।

Google News Follow

Related

रायपुर जिले के अभनपुर के नजदीक केन्द्री के पास जायलो कार डिवाइडर से टकराने की घटना प्रकाश में आयी है| इस भीषण सड़क दुर्घटना में 6 महिलाओं की मौत हो गई,जबकि 3 महिलाओं सहित कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं| दुर्घटना में घायलों को पुलिस ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है|

पुलिस से मिली जानकारी के दुर्ग-भिलाई के सुभाष नगर की रहने वाली 9 महिलाएं बुधवार की सुबह जिले के पुन्नी मेले के लिए जायलो कार से राजिम जा रही थीं। रायपुर के आगे अभनपुर के केंद्री गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि घटनस्थल ही चार महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि एक महिला की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी| वही हादसे में गंभीर रूप से घायल 3 महिलाएं और ड्राइवर को रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक साथ छह महिलाओं की मौत से भिलाई स्थित महिलाओं के घरों में मातम पसर गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में 6 महिलाओं की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों का उपचार और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
यह भी पढ़ें-

CM चन्नी के बिगड़े बोल,कहा- ‘UP, बिहार के भैया को पंजाब न आने दें’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें