28.3 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनिया“अगर मंगलवार की समयसीमा चूकी तो सब कुछ तबाह कर देंगे!”

“अगर मंगलवार की समयसीमा चूकी तो सब कुछ तबाह कर देंगे!”

ईरान को ट्रंप की चेतावनी

Google News Follow

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कड़ी चेतावनी दी है। इस बयान से युद्ध के और अधिक हिंसक होने के संकेत मिल रहे हैं। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान समझौता करने से इनकार करता है, तो “सब कुछ तबाह कर देंगे।” अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की के माध्यम से अप्रत्यक्ष बातचीत जारी है, जिसके बीच यह चेतावनी सामने आई है। इन वार्ताओं का मुख्य उद्देश्य युद्धविराम और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलना है।

मंगलवार (7 अप्रैल) की अंतिम समयसीमा से पहले ट्रंप ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “होरमुज् सामुद्रधुनी खोलो, नहीं तो तुम नरक में रहोगे।” जब उनसे निर्दोष नागरिकों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जो लोग अपने ही सरकार के डर में जी रहे हैं, वे ऐसे कदमों का समर्थन करेंगे जो शासन को हिला सकते हैं।

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने ट्रंप के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। गालिबाफ ने ईरानी नागरिकों के सम्मान की बात करते हुए इस “खतरनाक खेल” को तुरंत रोकने की अपील की।

इस बीच, प्रत्यक्ष वार्ता पांच दिनों तक खिंचने पर ट्रंप ने निराशा जाहिर की। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी देरी के चलते तेहरान में एक पुल पर हमले की खबर भी सामने आई है। वहीं, पाकिस्तान, मिस्र और तुर्की के विदेश मंत्री भरोसा बहाल करने के उपाय तैयार करने में जुटे हैं, ताकि समयसीमा बढ़ाई जा सके और दोनों पक्षों को बातचीत की मेज पर लाया जा सके। हालांकि, अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

यह भी पढ़ें:

अमेरिकी एयरमैन को बचाने के लिए CIA ने ऐसे दिया ईरान को धोखा

‘फ्री एंड फेयर इलेक्शन’ की सिफारिश के बाद ICC से संपर्क करेगा बांग्लादेश

आपदा से जूझ रहे अफगानिस्तान को भारत की मदद: राहत सामग्री की नई खेप भेजी

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें